आज देशभर में ईद की धूम है। बॉलीवुड में भी इस खास मौके पर खूब रौनक बिखरी हुई है। एक तरफ सलमान खान ने आमिर खान संग फोटो शेयर कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी तो अब शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों पर प्यार लुटाया है। हर बार की तरह किंग खान ने मन्नत की बालकनी से फैंस का शुक्रिया अदा किया है और उन्हें ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान हर ईद पर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को बधाई देते हैं। एक्टर के प्रशंसकों को भी इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार रहता है और अपने चेहेते स्टार के दीदार के लिए घंटों पहले मन्नत के बाहर आकर इंताजर शुरू कर देते हैं। इस बार भी शाहरुख खान ने फैंस को निराश नहीं किया और हर बार की तरह अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। इसमें शाहरुख खान मन्नत से फैंस को सलाम करते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की खुशी देखते बन रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नत के बाहर फैंस की तगड़ी भीड़ है।
शाहरुख खान के लिए यूं भी यह ईद बेहद खास है। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर चांदी कूटी है। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने दमदार अंदाज में कमबैक किया। शाहरुख यह बात बखूबी जानते हैं कि फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। तभी तो वह भी हर ईद पर फैंस को इस खास अंदाज में विश करते हैं।
Balika Vadhu: डॉ. कृति ने निरस्त कराया 49वां बाल विवाह, अक्षय तृतीया से पहले आए फैसले को सुनकर उछल पड़ी सुहानी
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी तस्वीरें शेयर की हैं और ईद पर फैंस से मुलाकात की खुशी जाहिर की है। शाहरुख खान ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, 'त्योहार के इस खास दिन पर आप सभी को देखकर बेहद खुशी हुई! आइए प्यार बांटें... और हम सब पर ऊपर वाले की कृपा बनी रहे... ईद मुबारक।'
So lovely to see you all on this festive day!!! Now let’s spread the love… and may God’s blessings be upon all of us… Eid Mubarak. pic.twitter.com/P7eYPmgSko