पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में माहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन का वीडियो साझा किया है। इस टीवी कमर्शियल को साझा करते हुए माहिरा ने लिखा, 'प्योर मैंगो प्लेजर'। अब इस विज्ञापन को लेकर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स माहिरा को जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने चोरी किया भारतीय विज्ञापन का आइडिया, माहिरा खान को देख बोले यूजर्स- खुद को कटरीना मत समझ लेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं माहिरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन साझा किया है जिसमें वो मैंगों कोल्ड ड्रिंक पीती नजर आ रही हैं। इस विज्ञापन में माहिरा खूबसूरत तो लग रही हैं, लेकिन भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स जमकर माहिरा को ट्रोल कर रहे हैं। इसकी वजह ये है कि इस एड वीडियो को ठीक उसी अंदाज में शूट किया गया है कि जैसे भारतीय विज्ञापन के लिए कटरीना का एड शूट किया गया था।
सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो मे माहिरा की ड्रेस और कोल्ड ड्रिंक पीने का अंदाज काफी हद तक कटरीना से मिलता जुलता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से ही फैंस माहिरा को ट्रोल करने लगे। फैंस का कहना है कि माहिरा कटरीना कैफ को कॉपी कर रही हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान की कटरीना'। वहीं अन्य यूजर ने कहा, 'खुद को कटरीना मत समझ लेना'। बता दें कि भारतीय अभिनेत्री कटरीना कैफ का आमसूत्र वाला वीडियो देश में काफी हिट हुआ था। गर्मी का मौसम आने पर कटरीना का ये एड प्रसारित होता है जो दर्शकों को काफी पसंद आता है।
बात करें माहिरा खान की तो वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आईं थीं। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ उनके सिगरेट पीने वाली तस्वीर भी काफी चर्चा में आई थीं। हालांकि भारत पर हुए हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम देने पर विरोध जताया गया था जिसके बाद से माहिरा को किसी भारतीय फिल्म का हिस्सा नहीं बनाया गया।