अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'शैतान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अभिनेता की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को भी रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों के बाद आज इसका नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसके साथ एक बड़ा एलान जुड़ा हुआ है।
Maidaan: 'मैदान' के आईएमएक्स रिलीज की घोषणा, अजय देवगन ने नए पोस्टर के साथ किया एलान
अजय देवगन ने 'मैदान' का नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही फिल्म के आईएमएक्स रिलीज की भी घोषणा कर दी है। अभिनेता की पोस्ट से फैंस का उत्साह बढ़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अजय देवगन ने आईमैक्स रिलीज की घोषणा करते हुए 'मैदान' का नया पोस्टर साझा किया। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, 'एक महाकाव्य कहानी, एक महाकाव्य प्रारूप पर। 10 अप्रैल को आईमैक्स सिनेमाज में मैदान की महिमा का अनुभव करें।' फिल्म में अजय देवगन गुमनाम नायक की कहानी बताने के लिए सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाएंगे, जो भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देश के लिए प्रशंसा जीतने के लिए जिम्मेदार थे। उस समय टीम में चुन्नी गोस्वामी, पीके बनर्जी, बलराम, फ्रेंको और अरुण घोष जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल थे।
'मैदान' अमित शर्मा द्वारा निर्देशित है और बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो द्वारा समर्थित है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं और यह 1952-1962 के बीच भारत के स्वर्णिम फुटबॉल काल पर केंद्रित होगी। फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
Dinesh Balsawar Passes Away: अभिनेत्री शुभा खोटे के पति का निधन, छूट गया 60 वर्षों का साथ
View this post on Instagram
'मैदान' अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से टकराएगी। 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'मैदान' भी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म आईएमएक्स फॉर्मेट में भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Ananya-Aditya Roy Kapur: पहली बार साथ जमी आदित्य-अनन्या की जोड़ी, दोनों को देख प्रशंसकों ने लुटाया प्यार
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'मैदान' को सेंसर ने बिना किसी कट और 'यू' सर्टिफिकेशन से पास किया है। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 2 मिनट का है, जिससे मल्टीप्लेक्स में इसके शो की संख्या सीमित हो सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से एक हफ्ते पहले 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
Salman Khan: सलमान खान ने 'दबंग 4' पर साझा किया बड़ा अपडेट, बोले- जैसे ही अरबाज और मैं साथ आएंगे तब...