{"_id":"65ace01d1e07f67bff04c2f6","slug":"maidaan-release-ajay-devgn-film-release-on-eid-clash-with-chandu-champion-and-bade-miyan-chote-miyan-2024-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maidaan: ओटीटी नहीं सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैदान, आमने सामने होंगे अजय देवगन-अक्षय कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maidaan: ओटीटी नहीं सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैदान, आमने सामने होंगे अजय देवगन-अक्षय कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:41 PM IST
सार
'मैदान' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की भिड़ंत अक्षय कुमार से होगी।
विज्ञापन
1 of 5
मैदान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' बीते लंबे समय से सुर्खियों में है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को कई दफा टाला जा चुका है। इसी बीच फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बीते दिन रिपोर्ट्स आई थीं कि अजय देवगन की इस फिल्म का प्रीमियर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा। हालांकि, निर्माताओं ने नए खुलासे से फैंस को खुश कर दिया है। फिल्म, बड़े पर्दे पर ही रिलीज होगी। इतना ही नहीं इसकी नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।
2 of 5
मैदान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के जरिए निर्मित फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन एक कुशल भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। रविवार को निर्माताओं ने दर्शकों को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। 'मैदान' इस साल अप्रैल के महीने में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगा।
3 of 5
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट कई दफा बदली जा चुकी है। इसे साल 2020 से लेकर अब तक टाला जा रहा है। अभिनेता अजय देवगन की बनकर तैयार फिल्म 'मैदान' सबसे पहले 27 नवंबर 2020 को रिलीज होनी थी। फिर इसकी रिलीज बढ़ाकर 11 दिसंबर 2020 की गई। कोविड के चलते इसकी इसकी रिलीज तारीख 13 अगस्त 2021 तक खिसकी। अगस्त के बाद फिल्म की रिलीज तारीख दशहरे के मौके पर यानी 15 अक्टूबर 2021 को कर दी गई। यह तारीख फिर बदली और नई तारीख 3 जून 2022 मिली। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद यह ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह मूवी वर्ष 1952 और 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है। बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के जरिए निर्मित 'मैदान' में अजय देवगन एक कुशल भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
महान कोच सैयद अब्दुल रहीम भारतीय फुटबॉल के संस्थापक और पिता के तौर पर जाने जाते हैं। इस फिल्म में बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर जी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।