अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। आज गुरुवार, सात मार्च को अजय देवगन ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए ट्रेलर के रिलीज की घोषणा की थी। आखिरकार अब निर्माताओं ने फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे देख फैंस और उत्साहित हो गए हैं।
Maidaan Trailer: फुटबॉल के 'मैदान' में खिलाड़ी उतारेंगे अजय, करियर को दांव पर लगा सच करेंगे भारत की जीत का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर की रिलीज के साथ दर्शकों को कहानी की एक दिलचस्प झलक देखने को मिली, जो महान कोच सैयद अब्दुल रहीम और उनके युग के भारतीय फुटबॉल के इर्द-गिर्द घूमती है। दो मिनट और 43 सेकंड का यह ट्रेलर एक गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी की झलक पेश करता है, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया।
Ajith Kumar: इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए अजित कुमार, छुट्टी मिलते ही शुरू करेंगे 'विदामुयारची' की शूटिंग
फिल्म का ट्रेलर अजय देवगन की आवाज से शुरू होता है। वे कहते हैं कि हम न सबसे बड़े मुल्क हैं, न सबसे अमीर। आधी से ज्यादा दुनिया हमें पहचानती तक नहीं है, लेकिन फुटबॉल हमें पहचान दिला सकती है, क्योंकि फुटबॉल कर देश में खेला जाता है। फिर शुरू होती है फुटबॉल कोच के रूप में अजय की कठोर यात्रा। वे अगले 10 साल में भारत को फुटबॉल के खेल में विश्व स्तरीय टीम बनाने का सपना देखते हैं और छोटे-छोटे शहरों से खिलाड़ियों को जमा कर उन्हें फुटबॉल की ट्रेनिंग देते हैं।
Chandan Roy Sanyal: गुरु की शरण में पहुचे चंदन रॉय सान्याल, साझा की दिल छू लेने वाली कहानी
फुटबॉल टीम बनाने और उसे राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए अजय देवगन को अपना सबकुछ दांव पर लगाना पड़ता है। उनके इस मिशन में उनकी पत्नी बनीं प्रियामणि भी साथ देती हैं। वे भारत को जीत दिलाना चाहते हैं और कहते हैं कि अगर भारत नहीं जीता तो वे कभी फुटबॉल टीम के कोच नहीं बनेंगे। वहीं अभिनय की बात करें तो अजय देवगन के साथ प्रियामणि और गजराज राव ने भी फैंस का दिल जीत लिया है।
Rana Naidu Season 2: फैंस के लिए खुशखबरी, राणा नायडू के सीजन 2 की शूटिंग होगी इस दिन शुरू
वहीं फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करें तो अजय देवगन के अलावा मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ्रेश लाइम फिल्म्स, जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, वहीं गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित 'मैदान' अप्रैल 2024 में ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Article 370: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने देखी 'आर्टिकल 370', फिल्म की तारीफ में कही ये बात