फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Main Atal Hoon Trailer Launch: जेल की हवा खा चुके हैं पंकज त्रिपाठी, एक्टर नहीं नेता बनना चाह रहे थे

Wed, 20 Dec 2023 08:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Dec 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Main Atal Hoon Trailer Launch Event Pankaj Tripathi revealed he wanted to become a leader
मैं अटल हूं ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर आज मुंबई में लांच हुआ। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। एक्टिंग में कदम रखने से पहले पंकज त्रिपाठी की रुचि राजनीति में रही। वह छात्र संघ के नेता भी रहे, लेकिन उनको लगा कि राजनीति का सफर बहुत कांटों भरा है। इसलिए राजनीति छोड़कर उन्होंने अभिनय की राह चुनी।


Dunki: आज रात नहीं सोएंगे शाहरुख खान, आस्क एसआरके सेशन में वजह का खुलासा कर जीते दिल

Main Atal Hoon Trailer Launch Event Pankaj Tripathi revealed he wanted to become a leader
मैं अटल हूं ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मैं अटल हूं'  के ट्रेलर लांच के दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी कुर्ता धोती में नजर आए। पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मेरे पिता जी जीवन भर कुर्ता धोती ही पहने, मुझे कुर्ता धोती पहनना बहुत पसंद है।' पंकज त्रिपाठी से जब यह पूछा गया कि क्या वह राजनीति में क्षेत्र में कदम रखेंगे। पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मैं बिहारी हूं।' बातों बातों में पंकज त्रिपाठी ने इस बात की तरह इशारा कर लिया दिया कि वह राजनीति के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं। लेकिन उन्होंने कहा, 'अभी एक्टिंग की दुकान बहुत अच्छी चल रही है,लेकिन अगर समाज में बदलाव चाहिए तो राजनीति बहुत जरूरी है।'

Main Atal Hoon Trailer Launch Event Pankaj Tripathi revealed he wanted to become a leader
मैं अटल हूं ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान जब पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात हुई है ? पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'अटल जी  के व्यक्तित्व का मेरे जीवन में बहुत प्रभाव रहा है। अगर किसी राजनीतिक दल की रैली में गया हूं तो अटल जी के कार्यक्रम में । पटना के गांधी मैदान में वह दो बार आए थे और उनका भाषण दोनों बार ही सुनने गया था। तब मैं 20 साल का था। कभी सोचा भी नहीं था कि उनके जीवन पर फिल्म बनेगी और उस फिल्म में अटल जी का किरदार निभाने का मौका मिलेगा। उस समय तो एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Main Atal Hoon Trailer Launch Event Pankaj Tripathi revealed he wanted to become a leader
मैं अटल हूं ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मैं अटल हूं' नए साल में 19 जनवरी  2024 को रिलीज हो रही है। पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'अटल जी का बड़ा लंबा करियर रहा है। दो घंटे दस मिनट में उनके पूरे व्यक्तित्व को दिखाना संभव नहीं है। लेकिन हमने उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को दिखाए हैं, जिससे लोगों को कुछ प्रेरणा मिल सके। हो सकता है कि लोग फिल्म देखने के बाद इस बात की शिकायत करें कि बहुत सारी घटनाओं को नहीं दिखाया गया। लेकिन अटल जी का व्यक्तित्व इतना बड़ा रहा है कि दो घंटे दस मिनट में दिखाना संभव नहीं था।'

विज्ञापन
Main Atal Hoon Trailer Launch Event Pankaj Tripathi revealed he wanted to become a leader
मैं अटल हूं ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा,'कॉलेज के समय राजनीति में बहुत रुचि थी। मैं छात्र संघ का नेता भी था, जिसकी वजह से  एक हफ्ते जेल की हवा भी खानी पड़ी। मुझे लगा कि राजनीति का सफर कांटों भरा है। इसलिए राजनीति छोड़ कर अभिनय चुना। राजनीति की तरह यहां भी एक्टिंग करनी है। लेकिन यहां कम बोलकर एक्टिंग करनी है।'
Merry Christmas: 'मैरी क्रिसमस' का ट्रेलर रिलीज, पर्दे पर पहली बार जमेगी विजय सेतुपति-कटरीना की जोड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed