फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण के आरोप झेल रहे आलोक नाथ का हुआ ऐसा हाल, फिल्म को नहीं मिल रहे वितरक

Mon, 22 Apr 2019 08:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 22 Apr 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Main Bhi producer Imran Khan says Alok Nath film not getting Distributors
ALOK NATH - फोटो : file photo

बॉलीवुड और टेलीविजन का चर्चित चेहरा आलोक नाथ (Alok Nath) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। विनता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे इसके बाद तो मानों उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। आलोक नाथ से कई प्रोजेक्ट छीन लिए गए। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं आलोक नाथ की फिल्म को वितरक नहीं मिल रहे हैं। इस बात का खुलासा फिल्म प्रोड्यूसर इमरान खान ने किया। 

Main Bhi producer Imran Khan says Alok Nath film not getting Distributors
आलोक नाथ - फोटो : file photo

आलोक नाथ की फिल्म का नाम 'मैं भी' है। फिल्म प्रोड्यूसर इमरान खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा- 'हमने बीते साल जुलाई में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। यह बात उससे पहले की है जब आलोक नाथ पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। साथ ही बैन लगना शुरू हुआ था।' 

Main Bhi producer Imran Khan says Alok Nath film not getting Distributors
आलोक नाथ - फोटो : file photo

इमरान खान ने आगे कहा- 'साल भर पहले जब चीजे ठीक थीं तो उस दौरान कोई भी प्रोड्यूसर उनसे यह रोल करवा सकता था। मेरी फिल्म को वितरकों द्वारा बायकॉट किया जाना गलत था। आलोक ने सुभाष घई, यश चोपड़ा और करण जौहर जैसे फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया। तो मैंने कहां पर उन्हें कास्ट कर गलती की। मैंने कई सारे वितरकों और एडवरटाइजमेंट एजेंसीज से बातें की। मगर आलोक की वजह से कोई भी फिल्म खरीदने को तैयार नहीं है। मेरे साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Main Bhi producer Imran Khan says Alok Nath film not getting Distributors
ALOK NATH

आपको बता दें, आलोक नाथ जल्दी ही 'दे दे प्यार दे' फिल्म में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के बाद फिल्म के मेकर्स और अजय देवगन पर भी सवाल खड़े हुए थे। जिसके बाद तनुश्री दत्ता और विनता नंदा ने अजय देवगन को पर आड़े हाथों लिया था। अब इस बार पहली बार अजय देवगन ने अपनी चुप्पी तोड़ी। यह फिल्म अक्टूबर 2018 में रिलीज होनी थी। फिल्म की शूटिंग सितंबर में खत्म हो गई थी। आलोकनाथ ने पिछले साल अगस्त में मनाली में शूटिंग की थी। अलग-अलग सेट्स और आउटडोर लोकेशन पर करीब 40 दिन में शूटिंग पूरी हुई थी। आलोक नाथ के साथ शूटिंग पूरी होने के बाद उनपर आरोप सामने आए।

विज्ञापन
Main Bhi producer Imran Khan says Alok Nath film not getting Distributors
vinta nanda, ajay devgn - फोटो : social media
अजय देवगन ने कहा- 'यह फिल्म अक्टूबर 2018 में रिलीज होनी थी। फिल्म की शूटिंग सितंबर में खत्म हो गई थी। आलोक नाथ ने पिछले साल अगस्त में मनाली में शूटिंग की थी। अलग-अलग सेट्स और आउटडोर लोकेशन पर करीब 40 दिन में शूटिंग पूरी हुई थी। आलोकनाथ के साथ शूटिंग पूरी होने के बाद उनपर आरोप सामने आए।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed