बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनी हुई हैं। इनमें इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अब जानते हैं कि एक हफ्ते बाद कैसा रहा इन फिल्मों का हाल और सातवें दिन कितना किया कलेक्शन?
एक हफ्ते में सिर्फ इतना हुआ ‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन, ‘भारत भाग्य विधाता’ का सातवें दिन ऐसा रहा हाल
Box Office Collection: ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ के सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए कैसा रहा कलेक्शन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई
‘मैं वापस आऊंगा’ की सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है। हालांकि, अच्छे रिव्यूज के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जैसी उम्मीद थी। सातवें दिन गुरुवार को ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.52 करोड़ रुपए की कमाई की। ये उसकी बुधवार की कमाई 1.75 करोड़ रुपए से भी कम है। इस तरह से सात दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 11.57 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
‘मैं वापस आऊंगा’ का अब तक का कलेक्शन
- ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 1.15 करोड़ रुपए के साथ की थी।
- इसके बाद दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपए रहा और तीसरे दिन कमाई 2.50 करोड़ रुपए पहुंच गई।
- चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म सिर्फ 1.15 करोड़ रुपए ही जुटा पाई। जबकि मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपए रहा।
- इसके बाद छठे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं आज सातवें दिन फिल्म सिर्फ 1.52 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
भारत भाग्य विधाता
कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने सातवें दिन गुरुवार को सिर्फ 50 लाख रुपए ही हासिल कर पाए। इससे पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 63 लाख रुपए ही रहा था। इस तरह से सात दिनों में ‘भारत भाग्य विधाता’ की कुल कमाई 6.55 करोड़ रुपए ही हो पाई है।
भारत भाग्य विधाता का अब तक का कलेक्शन
- ‘भारत भाग्य विधाता’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 1 करोड़ रुपए के साथ की थी।
- इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपए कमाए। जबकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपए रहा।
- चौथे दिन फिल्म ने 65 लाख रुपए जुटाए, जबकि पांचवें दिन फिल्म की कमाई 52 लाख रुपए ही रही।
- छठे दिन ‘भारत भाग्य विधाता’ ने 63 लाख रुपए कमाए, जबकि सातवें दिन आज फिल्म सिर्फ 50 लाख रुपए ही हासिल कर पाई है।