{"_id":"5ebebae60dda84314b04a94d","slug":"maine-pyaar-kiya-fame-actress-bhagyashree-will-be-seen-in-kangana-ranaut-upcoming-film-thalaivi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत के साथ बड़े परदे पर नजर आएंगी सलमान की ये हीरोइन, निभाएगी अहम भूमिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत के साथ बड़े परदे पर नजर आएंगी सलमान की ये हीरोइन, निभाएगी अहम भूमिका
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 15 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री अब एक के बाद एक धमाका कर रही हैं। 'बाहुबली' अभिनेता प्रभास के साथ एक फिल्म की खबर देने के बाद अब उन्होंने बताया है कि वह कंगना रनौत के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' में भी एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
2 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू में खुद भाग्यश्री ने कहा, 'मैंने पिछले साल के सितंबर महीने में ही मैसूर और हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म के निर्माता अप्रैल में इस बात की घोषणा करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन हो गया। अब यह कब तक चलेगा? इसका कोई अंदाजा नहीं है। फिल्म के निर्माताओं ने मुझे इजाजत दे दी है तो मैं अपने प्रशंसकों को यह खबर सुना सकती हूं।'
3 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
किरदार की जानकारी देते हुए भाग्यश्री कहती हैं, 'फिल्म में मैं एक मजबूत किरदार निभा रही हूं। इसके मुख्य किरदार के लिए भी मेरा किरदार बहुत महत्वपूर्ण है। कंगना रनौत एक शानदार कलाकार हैं। उनके साथ में मेरे बहुत सीन हैं। आशा करती हूं कि मेरे प्रशंसकों को भी यह जोड़ी बहुत पसंद आएगी। उनके साथ काम करके मुझे भी बहुत मजा आया है। इतने लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करके मैं बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : social media
'थलाइवी' तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। इसमें कंगना जयललिता के ही किरदार में नजर आएंगी। भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद अपने परिवार का ध्यान रखते हुए भाग्यश्री ने फिल्मों से दूरी बना ली।
विज्ञापन
5 of 5
भाग्यश्री, अभिमन्यु दसानी
- फोटो : twitter
भाग्यश्री के के बेटे अभिमन्यु दसानी ने भी पिछले साल फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर ली है। जयललिता के जीवन पर एक वेब सीरीज क्वीन भी बन चुकी है। इसे एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।