फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में रंग जमा रहा वरुण धवन का ये ओटीटी शो, इस बार सामने आए ये अतरंगी कलाकार

Fri, 15 May 2020 08:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 15 May 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Talks About Contestants of Flipkart Video reality Show Entertainer No. 1
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता वरुण धवन इस समय अपनी फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग बंद होने की वजह से घर बैठे हैं। सेट से दूर होने के बावजूद वह ओटीटी प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट वीडियो के रियलिटी शो 'एंटरटेनर नंबर 1' से एक मेंटॉर के रूप में जुड़े हुए हैं। यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें डांसर से लेकर जिम्नास्टिक तक, जादूगर से लेकर अभिनेता तक कोई भी लॉकडाउन के दौरान अपने घर रहकर भाग ले सकता है। 

Varun Dhawan Talks About Contestants of Flipkart Video reality Show Entertainer No. 1
Baba Jackson - फोटो : Social Media

वरुण को इस शो के कुछ प्रतियोगियों की प्रस्तुतियां इतनी पसंद आईं कि उन्होंने उनकी जमकर तारीफें की। शो के एक प्रतियोगी बाबा जैक्सन के बारे में वरुण कहते हैं, 'बाबा जंक्शन की प्रस्तुति मुझे मेरे पसंदीदा माइकल जैक्सन की याद दिलाती है। वह ऋतिक रोशन के फेवरेट हैं और अब वह मेरे भी फेवरेट हैं।' 

Varun Dhawan Talks About Contestants of Flipkart Video reality Show Entertainer No. 1
कैप किंग विशाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कैप किंग के नाम से मशहूर विशाल प्रोचा के बारे में वरुण का कहना है कि वह विशाल अपनी प्रस्तुति से कैप पहनने को नए मायने देते हैं। वरुण उनकी टोपी पहनने की कला से ही नहीं बल्कि उनकी टोपियों से भी उतने ही प्रभावित हैं। सरवम पटेल के बारे में वरुण का कहना है कि मिट्टी पर की गई उनकी कलाकारी कई कहानियां कहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Talks About Contestants of Flipkart Video reality Show Entertainer No. 1
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वरुण ने कहा, 'राष्ट्र को एक साथ इस महामारी से लड़ने में प्रेरणा देने वाली कला मुझे बहुत पसंद आई। हम उनकी और भी ज्यादा कहानियां सुनने के लिए उत्सुक हैं।' इसके अलावा वरुण धवन ने मोहित टंडन, अनुज कुमार निषाद, हाइड्रोमैन के नाम से मशहूर जयदीप गोहिल और सांतना रोच की भी बहुत तारीफें कीं।

विज्ञापन
Varun Dhawan Talks About Contestants of Flipkart Video reality Show Entertainer No. 1
Varun Dhawan - फोटो : Instagram

इन सभी के बारे में वरुण ने कहा, 'हमने एंटरटेनर नंबर 1 के पिछले कुछ सप्ताह में जो प्रस्तुतियां देखी हैं, वह वाकई बहुत शानदार थीं। मेरे लिए उनमें से अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियां चुनना बहुत मुश्किल था। इस एप्लीकेशन पर घंटों बिताने के बाद मैंने इन अनोखी कलाओं को चुना है। आने वाले सप्ताह में जो और नई और अनोखी प्रतिभाएं आने वाली हैं, मुझे उनका बेसब्री से इंतजार है। मुझे भरोसा है कि अभी यहां और भी बहुत कुछ देखना बाकी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed