फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा सहित इन हस्तियों के निजी डेटा हुए हैक, फिरौती में मांगे 317 करोड़ रुपये

Fri, 15 May 2020 08:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 May 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra to lady gaga these celebrities data hacked
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

वक्त सोशल मीडिया का है, ऐसे में इसके खतरे भी उतने ही हैं। ऐसे में खबर सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा, लेडी गागा, मडोना सहित कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का डेटा हैक कर लिया गया है। अमेरिका में स्थित एक बड़े मीडिया और एंटरटेनमेंट फर्म से ये डेटा चोरी हुआ है जिसके बाद हैकर्स ने इस डाटा को लीक करने की धमकी दी है। 

priyanka chopra to lady gaga these celebrities data hacked
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : फाइल

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क स्थित इस फर्म से हैकर्स ने कुल 756 जीबी डेटा चुराया है। इनमें सितारों के कॉन्ट्रेक्ट, गुप्त कॉन्ट्रेक्ट, फोन नंबर्स, ईमेल एड्रेस और दूसरी अन्य निजी बातचीत भी है। वहीं सितारों के सोशल मीडिया से जुड़ी भी कई जानकारियां हैक डाटा में शामिल हैं। 

priyanka chopra to lady gaga these celebrities data hacked
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : फाइल

हैकर्स ने धमकी दी है कि अगर उन्हें एक हफ्ते में 42 मिलियन डॉलर यानी करीब 317 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो वो ये निजी जानकारियां सार्वजनिक कर देंगे। लॉ फर्म ने फिरौती की रकम देने से मना कर दिया है। फिलहाल अमेरिकन जांच एजेंसी एफबीआई इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra to lady gaga these celebrities data hacked
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : फाइल

इस हैकिंग ग्रुप का नाम REvil यानी Sodinokibi बताया जा रहा है। लॉ फर्म के क्लाइंट या ग्राहकों की सूची में डिस्कवरी, फेसबुक, एचबीओ, आईमैक्स, एमटीवी, ईएमआई म्यूजिक ग्रुप, एनबीए एंटरटेनमेंट, प्लेबॉय एंटरप्राइजेज, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, सोनी कॉर्प, यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप जैसी कई बड़ी कंपनियों के नाम हैं। 

विज्ञापन
priyanka chopra to lady gaga these celebrities data hacked
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं। वो पति निक जोनस के साथ वक्त बिता रही हैं। बीते दो महीने से वो घर से बाहर नहीं गई हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका फैंस के लिए वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sunshine is better with cuddles . ❤️❤️. @ginothegerman @diariesofdiana

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed