शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। शाहरुख और काजोल की फिल्में अधिकतर हिट ही रही हैं। दोनों की जोड़ी आखिरी बार फिल्म 'दिलवाले' में दिखाई दी थी। इस फिल्म की शूटिंग के समय का ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
VIDEO: जब शाहरुख खान और काजोल ने किया सलमान खान की फिल्म के गाने पर डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन भी थे। इसके अलावा अभिनेता वरुण शर्मा भी फिल्म का हिस्सा थे। वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख- काजोल के साथ ही पूरी दिलवाले की टीम सलमान खान की फिल्म के गाने पर जमकर थिरकती हुई नजर आ रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का टाइटल ट्रैक चल रहा है। इस गाने पर फिल्म 'दिलवाले' की पूरी टीम डांस कर रही है। वीडियो में शाहरुख खान और काजोल इस गाने में सोनम कपूर के हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है। दरअसल ये वीडियो साल 2015 का है जब गोवा में फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन लॉकडाउन के बीच ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि फिल्म दिलवाले के निर्देशक रोहित शेट्टी थे। फिल्म की निर्माता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान थीं। फिल्म में शाहरुख काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में थे। वहीं कबीर बेदी, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा और संजय मिश्रा भी सहयोगी कलाकार की भूमिका में थे।
पढ़ें: कैरी मिनाटी और आमिर की सोशल महाभारत में कहीं आपका बेटा भी तो शामिल नहीं, यहां समझिए पूरी कहानी