अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस समय हर तरफ फिल्म मेजर का ही बोलबाला है। लोग इस फिल्म पर बहुत प्यार बरसा रहे हैं। हाल ही में इसके मुख्य अभिनेता अदिवी शेष अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेजर' के प्रमोशन के सिलसिले में अपनी को-स्टार्स सई मांजरेकर और शोभिता धुलिपाला के साथ वाइजैग पहुंचे। जब फिल्म की स्टार कास्ट ओपन जीप में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची, तब वाइजैग की सड़कों पर लोगों का क्रेज देखते बन रहा था।
Major Promotions: अदिवि शेष और सई मांजरेकर को देखने उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब, 'मेजर' के प्रमोशन के लिए शहर-शहर घूम रहे सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हूटिंग करते दिखे लोग
फिल्म का प्रमोशन करने वाइजैग पहुंची टीम को देख, वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लने लगे। हर कोई अपने पसंदीदा स्टार का नाम पुकार रहा था। कोई झंडा लहरा रहा था तो कोई हूटिंग कर रहा था। यह नजारा पूरी तरह देखने लायक था। पहली बार ऐसा प्रमोशन हुआ होगा जहां पर 'मेजर' के निर्माताओं ने भारतीय राज्य के सबसे बड़े और सबसे अधिक आबादी वाले शहर में जीप और बाइक रैली का आयोजन किया गया था, जहां प्रसंशको को अपने चहेते स्टार से बातचीत करने के लिए किसी भी तरह की रोक-टोक नहीं थी।
लोगों को कहा शुक्रिया
26/11 के हमलों की दर्दनाक कहानी के एक रियल लाइफ हीरो की कहानी से दर्शकों को रूबरू कराने के लिए यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाले अभिनेता अदिवी शेष ने कहा कि "वाइजैग की सड़कों पर जिस तरह से हमारा स्वागत किया गया उससे मैं बहुत खुश हूं। यह पूरी तरह से आश्चर्यचकित करने वाला नजारा था, लोग हमें देखकर हाथ हिलाते हुए जोर-जोर से हूटिंग कर रहे थे। यह सब देखना मेरे लिए वास्तव में एक अविश्वसनीय अनुभव था। मैं लोगों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।"
दर्शकों की आंखें हुई नम
वाइजैग शहर की सड़कों पर प्रमोशन करने के बाद पूरी टीम ने फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी। सड़कों पर मिली जबरदस्त प्रशंसा के अलावा, टीम को एक लोकप्रिय सिंगल स्क्रीन थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन भी दी। पुणे, जयपुर, बेंगलुरु और मुंबई सहित अन्य प्रमुख शहरों में 'मेजर' को मिली प्रशंसा के बाद वाइजैग की स्क्रीनिंग में भी लोग फिल्म की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। इतना ही नहीं थिएटर से निकलते समय सभी की आंखें नम थीं।