मुंबई हमले 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। देश के रियल हीरो पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर ही 26/11 की भयावह तस्वीर को दिखाने के लिए काफी है। ट्रेलर में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के बचपन से लेकर उनके मेजर बनने और मुंबई आतंकवादी हमले में आतंकियों का सामना करने तक की झलक दिखाई गई है। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन अभिनेता अदिवि शेष ने निभाई है। जिनके जरिए मेजर संदीप की वीरता की कहानी को दर्शाया गया है।
Major Movie Trailer Out: 'मेजर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सामने आई 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप के जज्बे की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे मेजर संदीप के मन में बचपन से ही देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी और वह हमेशा से ही आर्मी जॉइन करना चाहते थे। मेजर की कहानी उनके देश के प्रति जज्बे को तो दिखाती ही है साथ ही एक सोल्जर के निजी जीवन को भी दर्शाती है, कि कैसे सैनिक भी एक बेटा, पति होने के बावजूद अपने देश को ऊपर रखता है। यह पता होते हुए भी कि उसकी जान चली जाएगी, वह कभी लौटकर वापस नहीं आएगा, उस समय में भी हमारे देश के जांबाज संदीप मेजर उन्नीकृष्णन को सिर्फ और सिर्फ लोगों की जान की परवाह थी। ट्रेलर में अदिवि शेष भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाते नजर आए हैं।
ट्रेलर को यूट्यूब चैनल सोनी पिक्चर फिल्म इंडिया पर रिलीज करने के साथ ही सलमान खान और महेश बाबू ने भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। ट्रेलर को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। पहले मेजर का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज होने वाला था, लेकिन फिर कोरोना की वजह से इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था।