फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री ने सुनाया अपना दुखड़ा, कहा फिल्म को इंडस्ट्री से नहीं मिला कोई सपोर्ट

Mon, 09 May 2022 05:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 May 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files: Vivek Agnihotri Says Akshay Kumar and bollywood did not Supported film based on kashmiri pandits
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंचे और फिल्म ने कमाई के मामले में कई नए रिकॉर्ड बनाए। मगर, फिल्म इंडस्ट्री से इस फिल्म को खास सपोर्ट नहीं मिला। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का कुछ यही कहना है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म की तारीफ न करने को लेकर अक्षय कुमार पर भी निशाना साधा है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने शुरुआत से ही कहा कि मेरी फिल्म को इंडस्ट्री से कोई खास सपोर्ट नहीं मिला। जो लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वो लोग मजबूरी में कर रहे हैं। एक बार फिर वह यही रोना रोते नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने अक्षय कुमार का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने भी मेरी फिल्म की तरीफ मजबूरी में की थी।

The Kashmir Files: Vivek Agnihotri Says Akshay Kumar and bollywood did not Supported film based on kashmiri pandits
अक्षय कुमार विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय को मजबूरी में करनी पड़ी तारीफ 
विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक टॉक शो में अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया, 'बॉलीवुड में कई लोगों ने आपकी फिल्म की तारीफ की है।' इसके जवाब में विवेक ने कहा, 'जैसे...जैसे? नाम बताओ?' इसके बाद उन्होंने कहा, 'अक्षय कुमार।' इस पर विवेक ने कहा, वो तो..अब मजबूरी में आदमी क्या बोलेगा, जब सौ लोग सामने खड़े होकर सवाल पूछेंगे... कि 'द कश्मीर फाइल्स' चली...आपकी फिल्म नहीं चली क्या बोल सकते हैं? वो तो हम एक फंक्शन में थे भोपाल में तो अक्षय को बोलना पड़ गया। विवेक ने आगे कहा कि अक्षय ने भी स्टेज पर लिमिटेड ही बोला। पीछे कोई नहीं बोलता।

The Kashmir Files: Vivek Agnihotri Says Akshay Kumar and bollywood did not Supported film based on kashmiri pandits
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

तारीफ के साथ छलका अक्षय का दर्द
एक इवेंट के दौरान जब विवेक और अक्षय कुमार आमने-सामने आए तो उन्होंने कहा, 'विवेक जी ने फिल्म बनाकर हमारे देश के बहुत बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है। ये फिल्म एक ऐसी वेव बनकर आई, जिसने हम सबको झकझोरकर रख दिया। वो अलग बात है कि मेरी फिल्म को भी डुबो दिया।' बता दें, ' द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी के अगले हफ्ते यानी 18 मार्च को अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडे' रिलीज हुई थी। इसके बाद 'द कश्मीर फाइल्स' का बॉक्स-ऑफिस बिजनेस काफी अच्छा रहा, वहीं 'बच्चन पांडे' फ्लॉप हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: Vivek Agnihotri Says Akshay Kumar and bollywood did not Supported film based on kashmiri pandits
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने की थी अनुपम खेर की तारीफ
बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने एक ट्वीट कर फिल्म में अनुपम खेर के काम की खूब तारीफ की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में आपके प्रदर्शन को लेकर अविश्वसनीय बातें सुन रहा हूं। बड़ी संख्या में दर्शकों का सिनेमाघरों में वापस लौटना वाकई शानदार है। उम्मीद है जल्दी ही फिल्म देखूंगा। जय अंबे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed