{"_id":"5f2197a74dcdf6055022dde4","slug":"makeup-artist-from-street-dancer-3d-manish-karjaokar-passed-away-remo-dsouza-and-varun-dhawan-pays-tribute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण और रेमो डिसूजा को बड़ा झटका, 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'एबीसीडी 2' के इस साथी का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण और रेमो डिसूजा को बड़ा झटका, 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'एबीसीडी 2' के इस साथी का निधन
मुंबई ब्यूरो अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राघव, मनीष करजाउकर और रेमो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा अभिनेता वरुण धवन और जाने-माने फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को अचानक से एक करारा झटका लगा है। दरअसल, उनके साथ उनकी फिल्मों 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में काम करने वाला एक साथी अब उनके बीच नहीं रहा है। इन दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की है।
2 of 5
मनीष करजाउकर और रेमो
- फोटो : सोशल मीडिया
जिनका निधन हुआ है उनका नाम मनीष करजाउकर है। मनीष एक मेकअप आर्टिस्ट थे उन्होंने वरुण धवन और रेमो डिसूजा के साथ डांस पर आधारित ड्रामा फिल्म 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में काम किया था। मनीष को याद करते हुए वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मनीष दादा। यह खबर एकदम चौंका देने वाली है। मनीष हमारे साथ 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के सेट पर थे।'
3 of 5
मनीष करजाउकर और रेमो
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण ने आगे लिखा, 'वह हमेशा से ही बहुत मजाकिया किस्म के थे और वह हमारे टीम का अहम हिस्सा भी थे। आप ही वह लोग हैं जो असल में फिल्मों की रीढ़ की हड्डी कहे जा सकते हैं। यह बहुत दुखद खबर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनीष करजाउकर और रेमो
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष को श्रद्धांजलि देते हुए रेमो ने भी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मनीष करजाउकर। हम आपको याद करेंगे मेरे भाई।'
विज्ञापन
5 of 5
मनीष करजाउकर और राघव
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों का हिस्सा रहे डांसर राघव जुयाल ने भी मनीष के साथ एक फोटो साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं आज टूट गया हूं। बहुत गहरे दुख में हूं। मुझे बहुत दर्द हुआ है यह जानकर कि दादा अब हमारे साथ नहीं रहे। कैसे कोई अचानक से चला जाता है? जिसके साथ तुमने हंसी-खुशी सुख-दुख के सारे पल बिताए होते हैं। दादा कहां गए आप?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।