फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood Birthday: देखिए 'कोरोना काल के मसीहा' सोनू सूद की अनदेखी तस्वीरें

Wed, 29 Jul 2020 08:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 29 Jul 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Birthday Special Bollywood Actor unseen Throwback Rare Photo Images
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

रील लाइफ में अक्सर विलेन बनकर दिल जीतने वाले सोनू सूद रियल लाइफ में लाखों लोगों के लिए मसीहा साबित हुए हैं। पिछले कुछ वक्त में सोनू सूद को सोशल मीडिया पर सुपरहीरो से लेकर भगवान तक कहा जाने लगा है। किसी ने अपनी दुकान का नाम अभिनेता के नाम पर रख लिया तो किसी ने सोनू सूद की मूर्ति बनाकर मंदिर बनाना चाहा। इन सब बातों के बीच एक बात तो बिलकुल साफ है कि सोनू सूद ने कोरोना काल में हर किसी का दिल जीता है। नेता से अभिनेता और बच्चे से बुजर्ग तक, हर किसी ने सोनू सूद को सुपरहीरो बताया है। लहीम शहीम सोनू सूद 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको दिखाते हैं सोनू सूद की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

Sonu Sood Birthday Special Bollywood Actor unseen Throwback Rare Photo Images
मां के साथ सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा में हुआ था। सोनू सूद न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी अभिनय करते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर हो चुके सोनू सूद इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग कर चुके हैं।

Sonu Sood Birthday Special Bollywood Actor unseen Throwback Rare Photo Images
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। सोनू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के प्रतियोगी भी रहे हैं। जुलाई 2016 में सोनू सूद के प्रोडक्शन हाउस 'शक्ति सागर प्रोडक्शंस' की शुरुआत हुई थी।  सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Birthday Special Bollywood Actor unseen Throwback Rare Photo Images
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू और सोनाली ने साल 1996 में शादी की थी। इनके दो बेटे भी हैं।  सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शायद यही कारण है कि वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। सोनू फैमिली मैन हैं और वह अक्सर अपने बच्चों के साथ हॉलिडे पर जाते हैं।

विज्ञापन
Sonu Sood Birthday Special Bollywood Actor unseen Throwback Rare Photo Images
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में तमिल फिल्म 'कल्लाजहगर' से की थी। वहीं सोनू सूद की पहली बॉलीवुड फिल्म शहीद-ए- आजम थी जो साल 2002में रिलीज हुई थी। फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed