{"_id":"5ca1b349bdec2207143e9999","slug":"malaika-arora-and-arjun-kapoor-spotted-at-airport-after-enjoyed-bachelorette-party-in-maldives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव में थे अर्जुन कपूर, ये तस्वीरें दे रहीं गवाही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव में थे अर्जुन कपूर, ये तस्वीरें दे रहीं गवाही
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगा । हालांकि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने कहा है कि ये सच नहीं है । इन सब खबरों के बीच अर्जुन और मलाइका फिर से एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए ।
2 of 5
malaika arora
दरअसल, मलाइका पिछले कुछ दिनों से मालदीव में छुटि्टयां मना रही थीं । उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं । खबरों की मानें तो मलाइका शादी से पहले बैचलर पार्टी एंज्वॉय करने के लिए मालदीव गई थीं । तस्वीरों को देख लगा था कि मलाइका सिर्फ अपने दोस्तों के साथ गई हैं ।
3 of 5
malaika arora
जब एयरपोर्ट पर मलाइका और अर्जुन को साथ देखा गया तब ये राज खुला कि दोनों साथ में थे । हालांकि अर्जुन की मालदीव से कोई भी फोटो सामने नहीं आई हैं । एयरपोर्ट पर दोनों ने मीडिया कैमरे के आगे पोज भी दिए। इस दौरान अर्जुन ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस पहनी थी । उनकी इस टीशर्ट पर लिखा था- 'कमिंग सून' यानी 'बहुत जल्द'।
वहीं मलाइका क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो और जैकेट में नजर आईं । खबर है कि मलाइका पहले मालदीव चली गई थीं, वहीं अर्जुन कुछ दिनों बाद पहुंचे । शादी की खबरों पर मलाइका का भी बयान आया था । उन्होंने कहा था कि ये खबर झूठी है । मलाइका के अलावा उनके पहले पति अरबाज खान ने भी अपनी बात रखी थी ।
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor
अरबाज से एक ईवेंट में रिपोर्टर ने ये सवाल पूछा । अरबाज ये सवाल सुनकर पहले तो हंस पड़े । इसके बाद उन्होंने कहा, 'ये बहुत ही समझदारी वाला सवाल है। इस सवाल के लिए आपने पूरी रात बैठकर मेहनत की होगी। चलो खाना खाते हैं लंच टाइम हो गया है। मैं इस सवाल का जवाब दूंगा। लेकिन आपने सवाल पूछने में टाइम लिया तो मैं भी सोचकर कल इसका जवाब दूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।