{"_id":"5d5264898ebc3e6c9d3b5aed","slug":"malaika-arora-arjun-kapoor-and-these-celebs-spotted-at-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे मलाइका-अर्जुन, ये 4 सितारे भी रात को मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे मलाइका-अर्जुन, ये 4 सितारे भी रात को मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गॉसिप के गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। दोनों को अक्सर स्पॉट किया जाता रहा है। कुछ दिनों पहले ही अर्जुन और मलाइका एक साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे, जहां उन्होंने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हिस्सा लिया। अब ये कपल ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट आया है। दोनों को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
2 of 5
siddhant chaturvedi
- फोटो : amar ujala
जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय से रातों रात मशहूर हुए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को कुछ इस अंदाज में देखा गया। सिद्धांत इस दौरान कैजुअल लुक में दिखे। फिल्मों की बात करें तो डायरेक्टर शिमित अमीन काफी दिनों से हॉलीवुड फिल्म डिपार्टेड की रीमेक पर काम कर रहे हैं। सिद्धांत को फिल्म डिपार्टेड में लियोनार्डो डि कैप्रियो का किरदार काफी पसंद रहा है और इसे करने के वह काफी इच्छुक भी बताए जाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि वो इस फिल्म के रीमेक में नजर आएं।
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : amar ujala
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्म मिशन मंगल के प्रचार में जुटी हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें ब्लैक लुक में देखा गया। सोनाक्षी ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक जेगिंग्स पहनी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vidya balan
- फोटो : amar ujala
15 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म मिशन मंगल में विद्या बालन एक वैज्ञानिक के किरादर में नजर आएंगी। एयरपोर्ट पर विद्या कैजुअल कपड़ों में दिखीं।
एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर का फुल ब्लैक लुक दिखा। उन्होंने कैप भी लगा रखा था। हाल ही में करण जौहर के घर पर हुए पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था जिसमें रणबीर कपूर भी नजर आए थे। वीडियो देखने के बाद वीडियो में नजर आए सभी सितारों को ट्रोल किया जाने लगा और कहा गया कि सभी नशे में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।