{"_id":"5d1496428ebc3e3c8304bd3a","slug":"malaika-arora-confirms-relationship-with-arjun-kapoor-know-about-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 बयान और दो तस्वीरों से शुरू हुई थी अर्जुन-मलाइका की लव स्टोरी, अब जाकर किया प्यार का इजहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 बयान और दो तस्वीरों से शुरू हुई थी अर्जुन-मलाइका की लव स्टोरी, अब जाकर किया प्यार का इजहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर कबूल किया। खास बात है कि मलाइका ने यह खुलासा उस दिन किया जिस दिन अर्जुन कपूर का जन्मदिन था। मलाइका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया। वैसे तो मलाइका अर्जुन के साथ कई बार स्पॉट हुईं लेकिन खुलकर दोनों ने कभी भी कुछ नहीं कहा। ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों के अफेयर की खबरों को आखिर कब से हवा मिली। जानिए मलाइका और अर्जुन के प्यार की सुगबुगाहट को किन बयानों और तस्वीरों ने हवा दी।
2 of 6
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कुछ दिन पहले एक टॉक शो में पहुंची थीं। यहां मलाइका से अर्जुन को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर मलाइका ने कहा, 'मैं अर्जुन कपूर को पसंद करती हूं। ऐसे भी और वैसे भी।' मलाइका के इस जवाब के बाद दोनों के रिश्ते की अटकलें तेज हो गई।
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करण जौहर के चैट शो में पहुंची थीं। इस चैट शो में होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर सवाल पूछते हैं। चैट शो में दिखाया गया है कि प्रियंका इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाती हैं तो वहीं करीना हां में जवाब देती हैं। शो में जब होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में पूछते हैं तो दोनों चुप हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Malaika Arjun
- फोटो : file photo
मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की सुगबुगाहट उस वक्त से शुरू हो गई थी जब दोनों पहली बार एक साथ 'लैक्मे फैशन वीक' (Lakme Fashion Week) में एक साथ बैठे नजर आए थे। इन दोनों की तस्वीर ने उस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। साल 2018 के अगस्त महीने में 'लैक्मे फैशन वीक' (Lakme Fashion Week) में अर्जुन मलाइका के साथ पहुंचे थे। अर्जुन अपने दोस्त और डिजाइनर कुणाल रावल के विंटर कलेक्शन में पहुंचे थे। दोनों को फैशन शो के दौरान सामने वाली लाइन में बैठे देखा गया था। इस तस्वीर के बाद से दोनों के रिश्ते की अटकलें लगने लगी थीं।
विज्ञापन
5 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
इसके बाद अर्जुन 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) शो में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' (Namaste England) का प्रमोशन करने आए थे। इस शो की एक जज मलाइका भी थीं। इस शो की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें अर्जुन मलाइका का हाथ पकड़कर स्टेज की तरफ आते हुए दिखाई दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।