{"_id":"5d7e505c8ebc3e93d47d62b4","slug":"malaika-arora-dance-to-ankita-lokhande-gift-these-are-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में मलाइका अरोड़ा का जलवा और बॉयफ्रेंड ने अंकिता को दिया खास तोहफा, 5 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेरिका में मलाइका अरोड़ा का जलवा और बॉयफ्रेंड ने अंकिता को दिया खास तोहफा, 5 खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 15 Sep 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora and Ankita Lokhande
- फोटो : amar ujala
Link Copied
अमेरिका में डांस करती नजर आईं मलाइका
मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अफेयर के अलावा अपनी फिटनेस और डांस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उनके डांस के लाखों दिवाने हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उनका ये वीडियो अमेरिका का है। इस वीडियो में मलाइका लड़कियों के ग्रुप में डांस करती दिखाई दे रही हैं। मलाइका आरोड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा किया। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर कपूर ने साइन की एक और फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के बाद अब उनकी झोली में एक और फिल्म आ गई है। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म डेविल साइन की है। हालांकि अभी तक ना तो रणबीर कपूर और ना ही संदीप रेड्डी वांगा ने इसका आधिकारिक घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Khushi Kapoor
- फोटो : social media
न्यूयॉर्क में बेटी खुशी कपूर के साथ नजर आए बोनी कपूर
मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर इन दिनों अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में खुशी कपूर और बोनी कपूर को न्यूयॉर्क में साथ देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खुशी कपूर न्यूयॉर्क में एक्टिंग की पढ़ाई करने गई हैं। बोनी कपूर और खुशी कपूर की तस्वीर को viralbhayani ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। सोशल मीडिया यूजर्स खुशी कपूर और बोनी कपूर की तस्वीर में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड ने तोहफे में दी ड्रेस
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में झलकारी बाई की भूमिका निभा चुकीं अंकिता लोखंडे बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए अंकिता अक्सर बॉयफ्रेंड के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। इस बीच विक्की जैन ने उन्हें वन पीस ड्रेस तोहफे में दी है। जिसकी तस्वीर अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
अमिताभ बच्चन के बाद ऋतिक रोशन ने भी केआरके के गाने की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता कमाल खान यानी केआरके के नए गाने 'तुम मेरी हो' इन दिनों काफी चर्चा में है। कई सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा बॉलीवुड सितारे भी उनके इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी केआरके के 'तुम मेरी हो' गाने को रीट्वीट करते हुए लिखा- मैं इस की मासूमियत पर मुस्कुराना बंद नहीं कर सकता, बहुत शुभकामनाएं। पेश है कमाल खान और आयरा का नया गाना 'तुम मेरी हो'। ऋतिक के इस ट्वीट पर कमाल खान ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।