फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: पैपराजी पर नाराज हुईं मलाइका अरोड़ा, कैमरा लेकर एक्ट्रेस से टकराया फोटोग्राफर

Sat, 13 May 2023 09:48 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 13 May 2023 09:48 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Get Annoyed By Photographer As He Almost Bumped Into Her With Camera
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा  एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही मलाइका अपने लुक्स और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही शहर में अपने कैजुअल आउटिंग के दौरान स्पॉट होती रहती हैं। वह इस दौरान भी खुशी खुशी पैपराजी के आगे पोज देती हैं। हालांकि इस बार एक्ट्रेस पैपराजी पर काफी नाराज दिखाई दी हैं।

Malaika Arora Get Annoyed By Photographer As He Almost Bumped Into Her With Camera
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

कैजुअल लुक में दिखीं मलाइका
दरअसल, शुक्रवार के दिन मलाइका अरोड़ा को एक क्लीनिक पर स्पॉट किया गया था। जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकलीं, फोटोग्राफर्स ने बिल्डिंग के मुख्य गेट तक उनका पीछा किया। उस दौरान एक्ट्रेस ने एक सफेद रंग का टैंक टॉप और कार्गो पैंट पहन रखी थी और उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था। 

Malaika Arora Get Annoyed By Photographer As He Almost Bumped Into Her With Camera
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पैपराजी पर नाराज हुईं मलाइका
जैसे ही मलाइका ने अंदर कदम रखा तभी एक फोटोग्राफर ने अपना संतुलन खो दिया और हाथ में कैमरा लिए उनसे टकरा गया। मलाइका ने जल्दी से गफ्फ पर ध्यान दिया और पैपराजी को कड़ी नजर से देखते हुए कहा कि आराम से आराम से। इसके बाद वह तुरंत लिफ्ट के अंदर चली गईं, जहां पर उनका बेटा अरहान पहले से ही उनका इंतजार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Get Annoyed By Photographer As He Almost Bumped Into Her With Camera
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

 अर्जुन संग शादी को लेकर की थी बात
बीते दिनों मलाइका ने कहा था कि वह अर्जुन के साथ अपना परिवार शुरू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि उसने अपनी शादी को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है। एक्ट्रेस के बातों से यह महसूस होता है कि वह अब शायद शादी के लिए तैयार हैं। 

इन सुपरस्टार्स ने एक जैसे कपड़ों में शूट की पूरी फिल्म

विज्ञापन
Malaika Arora Get Annoyed By Photographer As He Almost Bumped Into Her With Camera
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे वक्त से अर्जुन मलाइका कर रहे हैं डेट
मलाइका और अर्जुन पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ  साल पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। आपको बता दें कि दोनों के बीच 12 साल की उम्र का अंतर है। इसके चलते मलाइका और अर्जुन कई बार ट्रोल हो चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी वह एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। 

Sunny Leone: कभी नर्स बनना चाहती थीं सनी लियोनी, फिर एडल्ट स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बन इंडस्ट्री में छाईं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed