मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिल्मों में तो कम ही नजर आती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह छाई रहती हैं। मलाइका पैपराजी की फेवरेट हैं। उनके जिम जाने से लेकर वॉक करने की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं मलाइका की उन तस्वीरों पर जो उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं।
लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा मलाइका अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, नो मेकअप लुक में भी आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाने वालीं मलाइका की इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों पर उनके फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर में मलाइका अपने जूतों के कलेक्शन के पास बैठी हुई हैं।
View this post on Instagram
फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा मलाइका डांस शो में जज के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं। एक डांस शो के दौरान मलाइका बोल्ड स्टेप में पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
View this post on Instagram
मलाइका ने अपनी नो मेकअप लुक वाली यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। तस्वीर में वह धूप में बैठी नजर आ रही हैं। मलाइका अक्सर बगैर मेकअप के तस्वीरें साझा करती रहती हैं। यहां भी वह हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रही हैं।
बता दें कि मलाइका पिछले कुछ समय से अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों हाल ही में छुट्टियां बिताने हिमाचल प्रदेश के मनाली में थे। वहां अर्जुन कपूर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में दिवाली सेलिब्रेट करने मलाइका मनाली पहुंची थीं।
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने ब्रेकअप के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, नए ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात