सब्सक्राइब करें

नियॉन कलर के क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में नजर आईं मलाइका, जिम के बाहर मीडिया को दिए पोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
malaika arora looks stylish in her neon crop top and shorts outside gym
malaika arora - फोटो : social media
अर्जुन कपूर के साथ न्यूयॉर्क में छुटि्टयां मनाने के बाद मलाइका अरोड़ा फिर से अपने जिम मोड में आ गई हैं । शनिवार को मलाइका जिम के बाहर नजर आईं । इस दौरान उन्होंने अपने फेवरेट नियॉन कलर का क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने थे। गॉगल लगाए मलाइका ने मीडिया को पोज भी दिए। न्यूयॉर्क में भी मलाइका नियॉन कलर की ड्रेस पहने नजर आई थीं । जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । 
Trending Videos
malaika arora looks stylish in her neon crop top and shorts outside gym
malaika arora - फोटो : social media
वैकेशन से वापस आते ही मलाइका अपने पुराने रुटीन पर लग गई हैं। जिम, योगा, सलून। यानी फिर मलाइका की फिट और स्टाइलिश रहने की दिनचर्या शुरू हो गई है। पिछले दिनों भी मलाइका सफेद टॉप और जिम लेगिंग में नजर आई थीं । बाहर निकलते वक्त ही मलाइका को उनके फैंस ने रोक लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora looks stylish in her neon crop top and shorts outside gym
malaika arora - फोटो : social media
ये फैंस दो स्कूल जाती छोटी बच्चियां थीं । इनको देख मलाइका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन छोटी बच्चियों ने मलाइका से ऑटोग्राफ भी लिया । सेल्फी की आदत डाल चुके हैं लोग, पर ये तो छोटे बच्चे हैं। इनको ऑटोग्राफ देते हुए मलाइका काफी खुश नजर आईं । बता दें कि न्यूयॉर्क से मलाइका की अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें भी सामने आई थीं । 
malaika arora looks stylish in her neon crop top and shorts outside gym
arjun kapoor - फोटो : social media
मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा था, 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'
विज्ञापन
malaika arora looks stylish in her neon crop top and shorts outside gym
malaika arora - फोटो : social media
अर्जुन कपूर हाल ही में आई फ्लॉप फिल्म इन्डियाज मोस्ट वॉन्टड के बाद वो 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा के साथ और पानीपत में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने अपना फिजीक पर भी बहुत काम किया है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed