फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा खान ने शेयर कीं बिना फिल्टर वाली तस्वीरें, फराह खान ने ऐसे दी प्रतिक्रिया

Sat, 12 Feb 2022 08:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 08:33 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरतीं नजर आती हैं। अपने स्टाइलिंग और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका भले ही फिल्म इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर रह रही हैं। 

विज्ञापन
Malaika Arora: Malaika Arora Khan shared her  without filter photos Farah Khan commented U look best like this
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरतीं नजर आती हैं। अपने स्टाइलिंग और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका भले ही फिल्म इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर रह रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं। फिल्मी दुनिया से दूर रहते हुए भी अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग किसी बड़े कलाकार से कम नहीं हैं। 43 साल की उम्र में भी अभिनेत्री अपनी उम्र से कम उम्र की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है।

आज भी लोग अभिनेत्री की खूबसूरती और फिटनेस के दीवाने हैं। यही वजह है कि उनके फैंस लगातार अभिनेत्री की नई तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में मलाइका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को बिना किसी फिल्टर के क्लिक किया है। बिना मेकअप और फिल्टर की इन तस्वीरों में भी मलाइका गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Malaika Arora: Malaika Arora Khan shared her  without filter photos Farah Khan commented U look best like this
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा ने अपनी बिना मेकअप के कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अक्सर मेकअप के साथ अप टू डेट रहने वालीं मलाइका की इस सादगी भरी फोटोज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने यह फोटोज बिना फिल्टर के क्लिक की हैं।

Malaika Arora: Malaika Arora Khan shared her  without filter photos Farah Khan commented U look best like this
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

शेयर की गईं इन तस्वीरों के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, नो फिल्टर। उन्होंने बिना मेकअप वाली अपनी तीन अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक फोटो में वह कैमरे की तरफ देखती नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में नीचे देखती हुई पोज दे रही हैं। जबकि तीसरी फोटो में उन्होंने अपनी फुल लेंथ तस्वीर शेयर की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora: Malaika Arora Khan shared her  without filter photos Farah Khan commented U look best like this
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

बिना मेकअप वाली इन तस्वीरों में बिखरे बालों के साथ बैठीं मलाइका को देख लग रहा है कि जैसे वह किसी के ख्यालों में खोई हुई हैं। मलाइका की इन तस्वीरों को उनके फैंस और कई सेलेब्स खूब लाइक कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को अब तक दो लाख 74 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
Malaika Arora: Malaika Arora Khan shared her  without filter photos Farah Khan commented U look best like this
मलाइका अरोड़ा हैं करोड़ों की मालकिन - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

वहीं उनके फैंस और अभिनेत्री के करीबी दोस्त लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा की करीबी दोस्त फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा, तुम ऐसे ही बेस्ट लग रही हो। इसके अलावा इन तस्वीरों सीमा खान, महीप कपूर, अमृता राव समेत कई कलाकार भी कमेंट्स कर चुके हैं। जबकि उनके फैंस अभिनेत्री की सादगी और खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed