मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora ) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के तलाक को 2 साल हो चुके हैं। तलाक के बाद इन दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया। वहीं अब दोनों ने मीडिया में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। यहां तक अरबाज और मलाइका ने यह भी बताया कि फैसले की उस रात दोनों के लिए कैसी बीती। इस बीच मलाइका का एक और बयान सामने आया है। इस बयान में मलाइका ने बताया कि तलाक के बाद अरबाज का उनके परिवार से कैसा रिश्ता है?
तलाक के दो साल बाद मलाइका अरोड़ा बोलीं- 'परिवार के लिए अरबाज अब भी बेटे जैसा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका ने यह खुलासा पिंकविला से इंटरव्यू के दौरान किया। मलाइका ने कहा- 'अरबाज ने तलाक के दौरान कहा था जब हम लोग अलग हो जाएंगे तो अच्छा रहेगा कि चीजों को लेकर ज्यादा मुखर हो। वह हुए भी। जैसे ही वह चीजें सबके सामने लेकर आए तो ज्यादातर लोगों को उनके सवाल का जवाब मिल गया जो उनके दिमाग में चल रहे थे। हम लोग अलग हो गए हैं लेकिन अभी भी अमृता अरबाज के बेहद करीब है।'
यह भी पढ़ें:- मलाइका को तलाक दे चुके अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया बोलीं-इनका नाम लिए बिना ऐसे मिला रोल
मलाइका ने आगे कहा- 'मुझे समझ यह नहीं आता कि इसे बदलना भी क्यों चाहिए? कोई भी रिश्ता रातोंरात नहीं बनता, समय के साथ वह मजबूत होता है। अरबाज कोई और नहीं है जिसे वह जानती हैं। वह परिवार का बेटा है, और परिवार का हिस्सा भी।' मलाइका और अरबाज तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया को। खबरों की मानें तो अरबाज जल्द ही जॉर्जिया से शादी भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- अरबाज-मलाइका का बेटा अरहान क्या सच में जाएगा बॉलीवुड? मां ने डेब्यू पर पहली बार दिया ये जवाब
मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है। अरहान मलाइका के साथ रहता है और अक्सर अरबाज के साथ भी घूमते हुए दिखाई देते रहते हैं। कुछ दिन पहले मलाइका ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि तलाक की खबर सुनते ही अरहान का रिएक्शन क्या था। मलाइका ने करीना के शो में कहा था- 'अरहान ने यह स्वीकार कर लिया है। वह अपने पेरेंट्स में बदलाव देख सकता है। जब मेरा और अरबाज का तलाक हुआ तो अरहान ने मुझसे कहा कि आप बहुत खुश दिख रही हैं।'
मलाइका के अलावा अरबाज भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए अरबाज ने कहा था 'हमने साथ में कई साल एक साथ बिताए और कई यादें शेयर कीं। हमारा एक बच्चा भी है इसलिए हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं। हमारे बीच कुछ तो ऐसा था जो काम नहीं कर पाया और हमने अलग होने का फैसला किया। इसका मतलब ये नहीं है कि हम एक दूसरे से नफरते करेंगे। हम काफी परिपक्व हैं। हम सम्मान और इज्जत के साथ डील कर रहे हैं। उसके परिवार के साथ अभी भी मेरे अच्छे संबंध हैं।'