{"_id":"5d652b8b8ebc3e01451c0088","slug":"farhan-akhtar-shares-shibani-dandekar-pic-and-users-trolled-her-for-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड की ऐसी तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुए फरहान, यूजर्स बोले- कोई बीमारी है क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड की ऐसी तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुए फरहान, यूजर्स बोले- कोई बीमारी है क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 27 Aug 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar, shibani dandekar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) आज जन्मदिन है। शिबानी के जन्मदिन पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में फरहान ने लिखा, जन्मदिन मुबारक सनशाइन। इससे पहले फरहान के जन्मदिन पर भी शिबानी दांडेकर ने उनकी एक फोटो शेयर करते हुए एक खास मैसेज लिखा था।
2 of 5
farhan akhtar
फिलहाल बात करते हैं उस तस्वीर की जिसकी वजह से फरहान और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल फरहान ने शिबानी के जन्मदिन पर खास तस्वीर को शेयर करते हुए बधाई दी। शिबानी की इस तस्वीर में वो खुलकर हंस रही हैं और फोटो एंगल की वजह से उनकी गर्दन पर काफी झुर्रियां दिख रही हैं।
अब इस तस्वीर के सामने आते ही यूजर्स फरहान की पोस्ट पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने शिबानी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- तस्वीर बहुत खतरनाक है। इनकी गर्दन को देखकर लग रहा है कि उन्हें किसी तरह की बीमारी है। खैर जन्मदिन की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shibani Dandekar Farhan Akhtar
- फोटो : Instagram
एक यूजर ने लिखा- क्या ये 40 साल से ज्यादा की हो चुकी है। तस्वीर को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। कमेंट में ज्यादातर यूजर्स शिबानी की गर्दन को लेकर ही सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कम से कम फोटो तो ढंग की लगा लेते जनाब। खतरनाक लग रही है।
विज्ञापन
5 of 5
farhan akhtar
बता दें फरहान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद फरहान का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।