{"_id":"5d45755b8ebc3e6d1d71dd3c","slug":"malaika-arora-on-marriage-with-arjun-kapoor-said-there-is-no-marriage-on-the-cards-right-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर के साथ शादी के सवाल पर बोलीं मलाइका, मैं बहुत खुश हूं, लेकिन कार्ड पर अभी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर के साथ शादी के सवाल पर बोलीं मलाइका, मैं बहुत खुश हूं, लेकिन कार्ड पर अभी...
Sat, 03 Aug 2019 07:41 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 03 Aug 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड के इस स्टार कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। बीते कुछ दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों से भी अफवाहों का बाजार गर्म है। इस बीच अब खुद मलाइका अरोड़ा ने शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में जूम टीवी को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अर्जुन के साथ रिश्ते और बेटे अरहान को लेकर ढेर सारी बातें कीं। अर्जुन कपूर के साथ शादी के सवाल पर मलाइका अरोड़ा ने बेहद अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि अर्जुन कपूर के साथ कार्ड पर अभी कोई शादी का इरादा नहीं है।
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए बोला कि,'अर्जुन के साथ शादी की केवल अफवाहें हैं। हम दोनों जैसे भी हैं बहुत खुश हैं। मीडिया में हम दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं। ऐसा बोलने और इस तरह के अनुमान लगाने से कोई नहीं डरता है। जैसा कि हमने कहा है, अभी कार्ड पर कोई शादी नहीं हुई है।' इसके अलावा मलाइका ने अर्जुन के साथ उनके रिश्तों की खबरों की लेकर मीडिया की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में ये बात भी कबूली है कि वह अर्जुन कपूर के साथ काफी खुश महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, हां मैं बहुत खुश हूं और मैं खुश क्यों न रहूं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान को लेकर भी बातें कीं। उन्होंने कहा है कि अरहान काफी फिल्में देखता है उसको फिल्में देखना बहुत पसंद है लेकिन अभी ये कहना मुश्किल है वह क्या बनना चाहता है।
विज्ञापन
arjun kapoor malaika arora
- फोटो : social media
आपको बता दें कि बीते दिनों हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए कहा था कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'