{"_id":"5c86bad2bdec22144b7eeb73","slug":"malaika-arora-opened-secrets-of-divorce-with-arbaaz-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज से तलाक लेने पर मलाइका अरोड़ा ने खोले कई राज, अर्जुन से रिलेशनशिप के सवाल पर दिया ऐसा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज से तलाक लेने पर मलाइका अरोड़ा ने खोले कई राज, अर्जुन से रिलेशनशिप के सवाल पर दिया ऐसा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Arbaaz and Malaika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वो अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डेट पर नजर आती हैं तो कभी अपने खूबसूरत स्टाइल से सबका ध्यान खींच लेती हैं। मलाइका ने 2017 में अरबाज खान से तलाक लेकर सबको चौंका दिया था। दोनों ने 19 साल तक अपने रिश्ते को निभाया था। मलाइका इन सब बातों को लेकर कभी कुछ नहीं बोलती, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की।
2 of 6
Arbaaz Khan Malaika Arora
- फोटो : twitter
अरबाज से तलाक के फैसले को लेकर लोगों ने मलाइका पर कई सवाल उठाए थे, इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए मालइका ने कहा, 'तलाक लेना एक बड़ा कदम था, इसने मुझे आजादी का अहसास दिया, यह एक ऐसा कदम था जो कई लोगों को पसंद नहीं आया। लोग आपको गिरी नजरों से देखते हैं। वो पूछते हैं कि तुम ये क्यों कर रही हो, नतीजों के बारे में सोचो।'
3 of 6
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहती थी जिस पर मैं कायम न रह सकूं। मुझ पर कोई दवाब नहीं था। किसी मैं इस बात से खुश हूं कि यह आपको मूव ऑन करने की आजादी देता है, नए चुनने की आजादी देता है, नए फैसले लेने की आजादी देता है, ताकि आप सिर उठा कर लोगों के बीच जा सकें और अपने अतीत के भार को पीछे छोड़ सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
'शायद सभी रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं या मूव ऑन करना चाहते हैं। वो दोबारा प्यार में पड़ना चाहते हैं। कोई भी जीवन भर सिंगल नहीं रहना चाहता। उस वक्त लोग कुछ न कुछ कह रहे थे, मुझे खुशी है कि मैंने अपने दम पर ये फैसला किया था।' अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप के बारे में पूछे जाने पर मलाइका जोर से हंसी और कहा कि ये सब मीडिया का बनाया हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
मलाइका
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों मलाइका का बेटा अरहान भी अर्जुन के साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया था। तब से इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। इस बीच इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी बड़ी खबर सामने भी आई। खबरों की मानें तो यह दोनों इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।