{"_id":"5e12e4658ebc3e87963941e0","slug":"malaika-arora-opens-up-about-her-marriage-plans-with-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या इस साल हो जाएगी मलाइका और अर्जुन की शादी?, अभिनेत्री ने पहली बार खुलकर दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या इस साल हो जाएगी मलाइका और अर्जुन की शादी?, अभिनेत्री ने पहली बार खुलकर दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लगातार अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । पिछले दिनों दोनों की नया साल मनाते तस्वीरें सामने आई थीं। न्यू ईयर पर दोनों गोवा गए थे । अर्जुन ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें वो मलाइका को किस कर रहे थे । वहीं ऐसी ही एक तस्वीर मलाइका ने भी साझा की थी ।
2 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने अब खुलकर अपना रिश्ता लोगों के सामने ला दिया है । अक्सर दोनों की शादी करने की चर्चा भी होती रहती है । हाल ही में मलाइका ने अर्जनु से शादी करने को लेकर जवाब दिया है । जब मलाइका से साल 2020 में अर्जुन के साथ शादी करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि अभी उनके पास बहुत सारे प्लान हैं ।
3 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : amar ujala
मलाइका कहती हैं, 'मैं अभी अपनी टीम के साथ अपना बिजनेस बढ़ा रही हूं । मैं कुछ बड़ा करना चाहती हूं । मेरा 2019 बहुत अच्छा गया है । क्योंकि मुझे एक बिजनेस वुमेन के तौर पर पहचान मिली । शादी की बात करें तो अभी इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी । हम एक समय पर एक ही कदम उठा सकते हैं ।'
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
'हम दोनों को ही पता है कि हम कहां हैं और क्या कर रहे हैं । जब चीजें आगे बढ़ेंगी तो हम इस बारे में बात करेंगे ।' पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अर्जुन ने भी मलाइका संग शादी को लेकर बात की थी । उन्होंने कहा था, 'हम दोनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत खुश हैं । अगर ऐसा कुछ होगा तो आप लोगों को बताऊंगा। कोई शॉक नहीं दूंगा ।'
बता दें कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को उनके परिवार ने भी मंजूरी दे दी है । जब भी मलाइका, अर्जुन के साथ कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो कपूर फैमिली का कोई ना कोई सदस्य कमेंट जरूर करता है । हाल ही में इस कपल की न्यू ईयर की तस्वीर पर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर का कमेंट आया था । उन्होंने मलाइका-अर्जुन की किस वाली फोटो पर दिल वाली इमोजी बनाई थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।