{"_id":"61617c888ebc3e627031d001","slug":"malaika-arora-returned-as-a-judge-on-the-second-season-of-the-dance-reality-show-india-s-best-dancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India’s Best Dancer 2: मलाइका की अदाओं ने लॉन्चिंग में लगाए चार चांद, जिंदादिली को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
India’s Best Dancer 2: मलाइका की अदाओं ने लॉन्चिंग में लगाए चार चांद, जिंदादिली को लेकर कही ये बात
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 09 Oct 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में सितारों के आगे पीछे डोलते रहने वाले फोटोग्राफर्स की पसंदीदा सितारा हैं मलाइका अरोड़ा। पैपराजी कहने वाले इन फोटोग्राफर्स को इस बार मलाइका अरोड़ा की ढेर सारी अदाएं कैमरे में कैद करने का मौका मिला जल्द शुरू होने जा रहे डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दूसरे सीजन की लॉन्चिंग पर। 47 साल की हो चुकीं मलाइका ने भी इस मौके पर दिल खोजकर पोज दिए और दिखाया कि अगर मन में लगन हो तो तंदुरुस्ती ही हजार नेमत अब भी है। उनकी फिटनेस में उनकी सोच की पॉजिटिविटी झलकती है और उनके अंदाज में उनका जुनून। मलाइका कहती हैं, ‘मेरा हर अनुभव मेरे लिए एक सबक होता है। और, सबक सीखकर ही हम जीवन में खुद को पॉजीटिव बनाए रख सकते हैं।’
मलाइका अरोड़ा की झलक छोटे परदे पर जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दूसरे सीजन की जज के तौर पर दिखने वाली है। वह कहती हैं, ‘जब डांसिंग की बात आती है तो हर बार मुझे लगता है कि मैंने सबकुछ देख लिया है, लेकिन ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ जैसा शो हर बार मुझे गलत साबित देता है! मेरे लिए इस तरह के जुनूनी डांसर्स को देखना और उनके सफर का एक छोटा-सा हिस्सा बनना सीखने लायक अनुभव है। शो के दूसरे जजों गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ मेरा बहुत बढ़िया रिश्ता है। हम तीनों मिलकर अपनी-अपनी विशेषज्ञता के आधार पर टैलेंट को परखेंगे और इस सीजन में 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' खोजेंगे।’ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’- सीजन 2 का प्रीमियर 16 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन होगा। शो के मेजबान रहेंगे मनीष पॉल।
3 of 4
गीता कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की दूसरी जज गीता कपूर कहती हैं, ‘देश के कोने-कोने से इस भागीदारी को देखकर मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। इससे मुझे खुद एक डांसर के रूप में गर्व महसूस होता है। मुझे खुशी है कि हमारे देश में पनपने वाले डांस टैलेंट को प्रोत्साहित करने और सामने लाने के लिए ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ जैसे मंच उपलब्ध हैं। हर कंटेस्टेंट के पास उस डांस फॉर्म को प्रस्तुत करने का अपना तरीका होता है जिसमें उन्होंने महारत हासिल की है और इसे देखना बड़ा सुखद होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टेरेंस लुइस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जबकि शो के जज टेरेंस लुइस के मुताबिक,‘डांस के इस सफर का एक अभिन्न अंग बनना बड़ा कमाल का अनुभव है। हर दिन कोई न कोई, कहीं न कहीं कुछ ज्यादा की खोज करता है, अपने दायरों से आगे निकलता है और कुछ नया और अनोखा करके खुद को बेहतर बनाता है। ये वो प्रतिभागी हैं जिन्हें ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ जैसा शो आकर्षित करता है। मैं एक शानदार सीजन का इंतजार कर रहा हूं।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।