बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने गोवा वेकेशन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। नए साल के स्वागत के लिए मलाइका अपने ब्वाॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के साथ गोवा में हैं। मलाइका यहां अपनी बहन अमृता के साथ उनके पति शकील लदक के विला में ठहरी हुईं हैं। वहीं गोवा में मस्ती करते हुए मलाइका की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है। हाल ही में मलाइका ने अपनी बिकिनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसे देखकर फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं।
स्विमिंग पूल में बिकिनी पहने नजर आईं मलाइका अरोड़ा तो फैंस की थम गईं सांसे, वायरल हो रही लेटेस्ट तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सनकिस्ड तस्वीर में मलाइका बेहद ही ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर वेकेशन का सुकून देखने को मिल रहा है। मलाइका ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मुस्कुराइए...और खुश रहिए...2021 को यादगार बनाइए...हैप्पी संडे'। अब मलाइका की इस तस्वीर पर फैंस दिल खोल के प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि नए साल के मौके पर मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान मलाइका ने सिल्वर कलर का शिमरी आउटफिट पहना था वहीं अर्जुन ऑरेंज और यैलो कलर के चेक्ड शर्ट में नजर आए थे। दोनों की इस तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया था।
बता दें कि अर्जुन को लेकर मलाइका अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार कर चुकी हैं। वो अक्सर अर्जुन के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करती नजर आती हैं। कुछ समय पहले मलाइका ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वो अर्जुन कपूर के साथ लिव इन में रह रहीं थीं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि आगे भी अगर किसी के साथ उन्हें क्वारांटीन में रहने का मौका मिले तो वो अर्जुन कपूर को ही चुनेंगी।
बता दें कि अर्जुन और मलाइका दोनों ही साल 2020 में कोविड संक्रमित हो गए थे। ऐसे में दोनों ने क्वारांटीन पीरियड साथ में ही गुजारा था। अब साल का काफी समय घर पर बिताने के बाद मलाइका और अर्जुन गोवा में है और ढेर सारी मस्ती कर रहे हैं। मलाइका अपनी तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

कमेंट
कमेंट X