बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज और ग्लैमरस स्टाइल से हर जगह छा जाती हैं। फिर चाहे वो सोशल मीडिया हो या हेडलाइन्स। मलाइका को खूब पता है कि अपना जलवा कैसे बरकरार रखना है। इसी को देखते हुए उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसने इंस्टाग्राम पर आग लगा दी है।
समंदर किनारे बिकिनी पहन मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फोटो शेयर कर बोलीं- बीच बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा के फैशन, स्टाइल और फिटनेस का कोई तोड़ नहीं है। उनकी फिजिक देखकर बी टाउन की नई अभिनेत्रियां भी चक्कर खा जाती हैं। मलाइका के ग्लैमर का डंका हर जगह बजता दिखता है, फिर चाहे वो टीवी हो या फिल्म का बड़ा पर्दा। सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा बरकरार रहता है।
अब मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। फोटो देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि वो अपने बोल्ड अवतार से किस कदर कयामत ढा रही हैं। मलाइका की ये फोटो समंदर के एक किनारे की है, जहां अभिनेत्री प्रकृति का आनंद लेने पहुंची हैं। ये तस्वीर पीछे से ली गई, जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा है ‘बीच बम’।
ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि मलाइका अरोड़ा की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। अगर एक नजर हम यूजर्स और फैंस के कमेंट पर डालें तो ज्यादातर लोगों ने आग वाले इमोजी लगा रखे हैं। वहीं, एक फैन ने उनपर शायरी भी कर दी है। लिखा ‘हम तुम में पानी की कदर बसना चाहते हैं, तुम कहो तो बह जाएंगे, तुम कहो तो तुम्हीं में मिल जाएंगे’।
इस तरह मलाइका की ये फोटो लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है। बता दें कि मलाइका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज डालती रहती हैं। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में वो अर्जुन के साथ करीना कपूर से मिलने उनके घर गई थीं, जहां अर्जुन एक पैपराजी पर भड़क गए थे। इस घटना ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।