फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण: मनोज बाजपेयी हुए कोरोना पॉजिटिव, रोकी गई फिल्म की शूटिंग

Fri, 12 Mar 2021 05:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 12 Mar 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee has tested positive for COVID19 self-quarantine at his home
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र और खासतौर से मुंबई में कोरोना संक्रमण में आई तेजी ने इस बार फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों को भी अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद उनकी फिल्म ‘डिस्पैच’ की शूटिंग रोक दी गई है।

Manoj Bajpayee has tested positive for COVID19 self-quarantine at his home
मनोज बाजपेयी

मुंबई की फिल्म सिटी में शूटिंग करते हुए हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनके साथ काम कर रहीं आलिया भट्ट और आर्यन मुखर्जी के टेस्ट हालांकि निगेटिव आए हैं, लेकिन सावधानीवश रिपोर्ट आने तक ये दोनों भी क्वारंटीन ही रहे। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार की रात दोनों एक साथ यहां एक शिव मंदिर में बिना मास्क के नजर आए थे।

Manoj Bajpayee has tested positive for COVID19 self-quarantine at his home
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शनिवार को कोरोना संक्रमण फैलने की खबर फिल्म ‘डिस्पैच’ के सेट से आई। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की इस फिल्म की शूटिंग महीने भर के लिए रोक दिए जाने का बात फिल्म से जुड़े लोगों ने बताई है। ऐसा फिल्म के निर्देशक कानू बहल और अभिनेता मनोज बाजपेयी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद किया गया। दोनों का इलाज शुरू हो गया है और दोनों को कम से कम दो हफ्ते एकांतवास में रहने को कहा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee has tested positive for COVID19 self-quarantine at his home
मनोज बाजपेयी

मुंबई फिल्म सिटी का दौरा करने पर ये भी देखने में आया है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन यहां ढंग से नहीं हो रहा है। बिना मास्क पहने लोगों को फिल्मसिटी में धडल्ले से प्रवेश होने दिया जा रहा है। फिल्मसिटी के भीतर भी कैंटीनऔर अन्य जगहों लोग बिना मास्क पहने घूमते दिखजाते हैं। मुंबई में कोरोना संक्रमण लोगों की अपनी लापरवाही से तो फैल ही रहा है, बाहर से आने वालों लोगों की चेकिंग भी यहां बहुत सतर्कता से नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee has tested positive for COVID19 self-quarantine at his home
मनोज बाजपेयी

फिल्म और टीवी जगत के तमाम कलाकारों और तकनीशियन हर दिन मुंबई आ जा रहे हैं। मुंबई में आने पर जिन राज्यों के यात्रियों को कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाए जाने की अनिवार्यता है, वहां से आ रहे लोग फोटोशॉप से बनी फर्जी रिपोर्ट्स लेकर भी आ रहे हैं। विदेश से आने वाले कलाकार सीधे मुंबई न आकर उन शहरों के एयरपोर्ट्स से होकर आ रहे हैं जहां कोविड प्रोटोकॉल का वैसा पालन नहीं हो रहा है जैसा मुंबई में होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed