हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकारा मधुबाला का नाम उन चंद अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने सिनेमा के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया। हालांकि, मधुबाला की पूरी जिंदगी का सफर महज 36 साल का है। वैलेंटाइन डे के खूबसूरत दिन पर जन्मीं मधुबाला को अगर इश्क का दूसरा रुप कह दें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। लाखों- करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मधुबाला के जन्म से ही दिल में छेद था।
जब दिलीप कुमार ने कोर्ट में मधुबाला के खिलाफ दी थी गवाही, उसी पल खत्म हो गया था दोनों का रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबाला और दिलीप कुमार की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1951 में आई फिल्म 'तराना' के सेट से हुई थी। मधुबाला और दिलीप कुमार को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि अपने प्यार का इजहार करने के लिए मधुबाला ने दिलीप कुमार को गुलाब का फूल और एक लेटर भेजा था। दरअसल, कुछ समय पहले आई दिलीप कुमार की बायोग्राफी में भी मधुबाला का जिक्र किया गया है।
लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान तो इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। इसी बीच बीआर चोपड़ा की फिल्म नया दौर की शूटिंग शुरू हो गई। दिलीप और मधुबाला इस फिल्म में लीड रोल कर रहे थे। फिल्म के एक शूट के लिए दोनों को मध्य प्रदेश जाना था लेकिन मधुबाला के पिता इसके लिए राजी नहीं हुए। उन्हें फिक्र थी कि वहां जाने पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ जाएंगी।
आउटडोर शुटिंग पर न जाने के कारण बीआर चोपड़ा ने उनकी जगह वैजयंतीमाला को साइन कर लिया। मधुबाला की जगह वैजयंतीमाला को साइन किए जाने का यह मामला इतना बिगड़ा कि यह कोर्ट तक पहुंच गया। इसके साथ ही दोनों की प्रेम कहानी भी अदालत पहुंच गई। इस दौरान दिलीप कुमार ने फिल्म के डायरेक्टर का साथ दिया और मधुबाला के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। दिलीप कुमार के इस बयान से न सिर्फ मधुबाला का दिल टूट गया, बल्कि वो बहुत आहत भी हुईं।
दिलीप कुमार की इस गवाही के बाद दोनों की प्रेम कहानी में कभी न मिटने वाली दूरी पैदा हो गई। फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में जैसी केमेस्ट्री दिलीप और मधुबाला ने दिखाई वो महज अभिनय नहीं था, वो उनका इश्क था। मधुबाला को लेकर दिलीप कुमार ने कहा था- मैं उनसे हमेशा प्यार करूंगा। अपने जीवन के आखिरी समय में मधुबाला बेहद अकेले पड़ गई थी। उस वक्त बेहद कम लोग ही उनका हाल चाल लेने जाते थे। 23 फरवरी 1969 को दिल की बीमारी की वजह से महज 36 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों की इस बेहद खूबसूरत हीरोइन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।