फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की वैंप: अरुणा ईरानी से लेकर बिंदु तक, जब पब्लिक भी इनसे खाने लगी थी खौफ, आज हो चुकी हैं गायब

Fri, 12 Mar 2021 05:13 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 12 Mar 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Aruna Irani mona darling helen padma khanna here glamorous and famous bollywood vamps
बॉलीवुड की वैंप - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में विलेन ना हो तो फिर फिल्में बेस्वाद और बोरिंग लगने लगती हैं। वहीं, अगर बात बॉलीवुड की करें तो हिंदी सिनेमा में जितनी महत्ता एक खलनायक को दी जाती है उतनी ही खलनायिका की भी होती है। उस दौर में, अरुणा ईरानी, हेलेन, बिंदु, पद्मा खन्ना जैसी अभिनेत्रियां कहलाती थीं फिल्मों की फेमस वैंप यानी खलनायिका। ये सभी खलनायिकाएं, अपनी साजिशों से फिल्मों के हीरो-हीरोइन का दिल जलाती थीं। तो अपने ग्लैमरस अवतार से दर्शकों का दिल चुराती थीं। हिन्दी सिनेमा की कई ऐसी वैंप रहीं जो आज भी अपने एक किरदार के लिए याद हैं। 

Aruna Irani mona darling helen padma khanna here glamorous and famous bollywood vamps
अरुणा ईरानी - फोटो : Social Media
अरुणा ईरानी

जब बात खलनायिकाओं की जाएगी तब मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी का नाम जरूर लिया जाएगा। उन्होंने 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। अरुणा ईरानी को 1992 में आई अनिल कपूर और माधुरी की फिल्म 'बेटा' में नेगेटिव किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। सौतेली मां बनीं अरुणा ईरानी ने अपने इस किरदार को अमर कर दिया।

Aruna Irani mona darling helen padma khanna here glamorous and famous bollywood vamps
बिंदु  - फोटो : Social Media
मोना डार्लिंग उर्फ बिंदु 'मोना'

70 और 80 के दशक में हिंदी फिल्मों का वो दौर आया जब नायिकाओं के साथ खलनायिकाओं का भी अहम रोल होने लगा। इसी दौर में एंट्री हुई अभिनेत्री बिंदु की। उन्होंने कुछ ही वक्त में अपनी अलग पहचान बना ली। 17 अप्रैल 1941 को बिंदु का जन्म गुजरात में हुआ था। अपने किरदार से फैंस का दिल जीतने वाली मोना डार्लिंग का असली नाम बिंदु है।  बिंदु को उनके निगेटिव रोल के किरदारों की वजह से याद किया जाता है। उन्होंने इम्तिहान, हवस, जंजीर, 'आया सावन झूम के', 'अमर प्रेम', 'राजा जानी', 'मेरे जीवन साथी', 'अभिमान', 'घर हो तो ऐसा' और 'बीवी हो तो ऐसी' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aruna Irani mona darling helen padma khanna here glamorous and famous bollywood vamps
हेलन
हेलन

19 साल की उम्र में हेलन को फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने हेलन की किस्मत बदल दी। इसके बाद तो वो बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बनकर सामने आईं। हेलन 60 के दशक की सेक्स सिंबल मानी जाने लगीं। हेलन अपने डांस के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं। वो जब भी घर से बाहर निकलती थीं तो बुर्का पहनती थीं। हेलन के कई किरदार आज भी याद किए जाते हैं। लंबे वक्त से हेलेन ने भी फिल्मों से दूरी बनाई हुई हैं। 

विज्ञापन
Aruna Irani mona darling helen padma khanna here glamorous and famous bollywood vamps
पद्मा खन्ना
पद्मा खन्ना

निर्देशक रामानंद सागर के 'रामायण' में कैकयी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना ने 80 के दशक में कई फिल्मों में काम किया.पद्मा ने यह रोल इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी कैकयी के नाम से जानने लगे थे। शादी के बाद पद्मा खन्ना ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। शादी के बाद पद्मा खन्ना अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने इंडियानिका डांस एकेडमी खोली जिसमें वह बच्चों से लेकर बड़ों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed