फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट से पहले ये अभिनेत्रियां भी पर्दे पर निभा चुकी हैं वेश्या का किरदार, दमदार अभिनय से जीता था दर्शकों का दिल

Fri, 12 Mar 2021 03:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Mar 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt to play a prostitute in Gangubai Kathiawadi these actress have portrayed these role before
करीना कपूर खान. रेखा, आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की राजी गर्ल आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में पहली बार आलिया एक वेश्या का किरदार निभाती नजर आएंगी। पर्दे पर आलिया के लिए इस तरह का किरदार निभाना और दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरना काफी मुश्किल होने वाला है। इसकी एक वजह ये है कि वेश्या के किरदार में पहले भी कई अभिनेत्रियां अपना दमखम दिखा चुकी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने पर्दे पर ऐसे किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Alia Bhatt to play a prostitute in Gangubai Kathiawadi these actress have portrayed these role before
devdas

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी फिल्म 'देवदास' में चंद्रमुखी नाम की तवायफ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। शाहरुख और ऐश्वर्या की इस फिल्म में माधुरी ने अपने डांस और अभिनय से सारी महफिल लूट ली थी।

Alia Bhatt to play a prostitute in Gangubai Kathiawadi these actress have portrayed these role before
chameli

करीना कपूर खान

पर्दे पर दमदार किरदार निभाने वाली चर्चित अभिनेत्री करीना भी वेश्या का किरदार निभा चुकी हैं। अपने करियर के शुरूआती दिनों में करीना ने फिल्म 'चमेली' में एक तवायफ का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, लेकिन करीना के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म से ही करीना ने बता दिया था कि उनके अंदर जबरदस्त प्रतिभा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt to play a prostitute in Gangubai Kathiawadi these actress have portrayed these role before
उमराव जान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

रेखा

सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने अपनी मस्तानी आंखों का जादू दर्शकों पर खूब चलाया था। फिल्म 'उमराव जान' में रेखा ने एक तवायफ का किरदार निभाया था। उनकी शोख अदाएं, कातिल निगाहें और दिल धड़का देने वाली खूबसूरती ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। इस फिल्म के लिए रेखा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था।

विज्ञापन
Alia Bhatt to play a prostitute in Gangubai Kathiawadi these actress have portrayed these role before
तब्बू - फोटो : Social Media

तब्बू

मधुर भंडारकर की फिल्म  'चांदनी बार' में तब्बू ने एक वेश्या का किरदार निभाया था। फिल्म में अपने रोल को निखारने के लिए तब्बू पहली बार बियर बार गईं थीं। फिल्म में उनके जबरदस्त अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed