प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी कमाल की है। प्रियंका अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर निक के साथ की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। गुरुवार को निक जोनस ने अपने नए गाने के म्यूजिक वीडियो को लॉन्च किया। खास बात यह रही कि इस लाइव सेशन के दौरान प्रियंका भी आती हैं।
म्यूजिक वीडियो लॉन्च कर रहे थे निक जोनस, लाइव सेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पति को किया ‘किस’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक अपना लाइव वीडियो कर रहे थे तभी प्रियंका चोपड़ा आती हैं और कैमरे की ओर देखते हुए वे हाय बोलती हैं। इसके बाद वह निक को किस करती हैं। प्रियंका और निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि कपल इन दिनों लंदन में है।
लाइव वीडियो के दौरान जब प्रियंका आती हैं तो निक कहते हैं कि ‘वो मेरे इस म्यूजिक वीडियो की प्रेरणा हैं और मेरी जिंदगी में होने वाली हर चीज की प्रेरणा हैं।‘ बता दें कि निक जोनस के इस म्यूजिक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। इन दिनों वह अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' और नए रेस्टोरेंट 'सोना' को लेकर चर्चा में हैं। पिछले महीने नौ फरवरी को प्रियंका ने अपनी किताब लॉन्च की थी और पिछले दिनों उन्होंने न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि वो और निक 93वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा करेंगे।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके साथ निक जोनस भी नजर आए। इस वीडियो को प्रियंका ने लंदन स्थित घर पर शूट किया है। वीडियो में प्रियंका अपने फैंस से पूछते हुए कहती हैं कि, 'मुझे बताओ कि हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं, मुझे बताए बिना हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं।' इसके बाद पीछे खड़े निक जोनस कहते हैं कि 'आप पहले ही सबको बता चुकी हैं।' जिसके बाद प्रियंका कहती हैं कि 'हम ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा करने वाले हैं, हमें लाइव देखें।'