फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैपराजी को देख गुस्से में भागे तैमूर अली खान को लगी चोट, फिर करीना ने ऐसे संभाला, देखें वीडियो

Fri, 12 Mar 2021 03:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Mar 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan son Taimur ali khan got angry on Paparazzi and runs into glass door see viral video
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने बच्चे के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी, लेकिन उस तस्वीर में उनके लाडले का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। वहीं अब करीना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो तैमूर के साथ बहन करिश्मा के घर जाती नजर आईं।

Kareena Kapoor Khan son Taimur ali khan got angry on Paparazzi and runs into glass door see viral video
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान करिश्मा कपूर की बेटी समायरा का 16वां जन्मदिन मनाने उनके घर पहुंची थी। इस दौरान तैमूर भी उनके साथ नजर आए। हालांकि इस दौरान तैमूर ने कुछ ऐसा किया कि उन्हें थोड़ी चोट लग गई। विरल भियानी ने ये वीडियो साझा किया है जो वायरल हो रहा है।

Kareena Kapoor Khan son Taimur ali khan got angry on Paparazzi and runs into glass door see viral video
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan

दरअसल जब करीना कार से उतरकर तस्वीर खिंचवा रही थीं तो तैमूर भी गाड़ी से उतरे। हालांकि उन्हें पैपराजी को देखकर गुस्सा आ गया और वो भागने लगे इसके चलते उन्हें चोट लग गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना तस्वीर खिंचवा रही हैं और तैमूर कार से उतरकर भाग रहे हैं। हालांकि तेजी से भागने के चक्कर में वो शीशे के दरवाजे से टकरा गए और उन्हें चोट लग गई।




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan son Taimur ali khan got angry on Paparazzi and runs into glass door see viral video
taimur ali khan - फोटो : amar ujala

तैमूर को चोट लगते ही वहां मौजूद स्टाफ और करीना ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया और अंदर ले गए। तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीना समायरा की जन्मदिन की पार्टी में सी ग्रीन रंग की ड्रेस पहने नजर आईं। वहीं तैमूर ने भी नीले रंग की शर्ट और डेनिम जींस पहन हुई थी। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan son Taimur ali khan got angry on Paparazzi and runs into glass door see viral video
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि करीना के साथ इस दौरान सिर्फ उनके बड़े बेटे तैमूर ही नजर आए जबकि पैपराजी उनके छोटे बेटे का भी चेहरा देखना चाह रहे थे। अभी तक सैफ और करीना ने अपने छोटे बेटे की शक्ल फैंस को नहीं दिखाई है। यहां तक कि बच्चे का नाम भी सामने नहीं आया है। अब पिछले बार हुए विवाद को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि  सैफ और करीना कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते। ऐसे में बच्चे की झलक देखने के लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed