मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा के फैंस जमकर कमेंट करते हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। अब इस ताजा तस्वीर को ही ले लीजिए। मलाइका ने इस बार ब्लैक एंड व्हाइट थ्रो बैक तस्वीरें शेयर की हैं।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें, यूजर्स बोले- कुछ खा लिया करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी तस्वीर में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भागती नजर आ रही हैं, तो कही बिकिनी में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये स्टाइलिश अंदाज कुछ फैन्स को काफी पसंद आ रहा है लेकिन कुछ ने उन्हें बोल्ड अंदाज के लिए ट्रोल भी कर दिया।
एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- आंटी अब आपको रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। एक ने लिखा- कुछ भी पोस्ट कर लो अब बुढापा दिखने लगा है। एक यूजर ने लिखा- कैसी हो अर्जुन की आंटी। हालांकि कुछ ऐसे फैंस भी हैं, जिन्होंने उनके इस फोटो की तारीफ की है।
View this post on Instagram
#blacknwhiteseries ..... @wendellrodricks @farrokhchothia #puremagic
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
इन तस्वीरों में मलाइका बेहद पतली दिखीं जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें खाने की सलाह दे डाली। हालांकि कुछ ने उनके इस अंदाज की तारीफ भी की है। हालांकि सोशल मीडिया पर मिल रही नकारात्मकता का मलाइका ने हमेशा से करारा जवाब दिया है।
कुछ इस तरह मनाया टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने वैलेंटाइन डे, ब्वॉयफ्रेंड संग तस्वीरें हो रही वायरल
बता दें, मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में बॉलीवुड पार्टियों और इवेंट में देखा जाता। वेलेन्टाइन्स डे के मौके पर मलाइका और अर्जुन दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर एक जैसी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वे प्यार से दिन की शुरुआत कर रहे हैं।