{"_id":"5eae982862daaa44ff714496","slug":"malaika-arora-shares-throwback-photo-with-son-arhaan-khan-says-to-a-time-where-life-felt-normal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा ने की बेटे के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर, लिखा- 'जब जिंदगी नॉर्मल महसूस होती थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा ने की बेटे के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर, लिखा- 'जब जिंदगी नॉर्मल महसूस होती थी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 03 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। फ्री टाइम में ये सेलेब्स बहुत कुछ करते हैं जैसे वर्कआउट, घर की साफ- सफाई, खाना बनाना या परिवार के साथ समय बिताना। इन सभी कामों के अलावा एक और काम इन सेलेब्स के लिए महत्वपू्र्ण हैं। ये काम है सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना। इन दिनों सारे सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इन्हीं में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का नाम भी है।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : insatgram
मलाइका अरोड़ा भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वो इन दिनों गर पर रहकर बहुत कुछ कर रही हैं जिससे जुड़ी अपडेट्स वो अपने फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। जिसे साजा करते हुए उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया है।
3 of 5
Malaika with son Arhaan
- फोटो : Social Media
मलाइका ने अपने बेटे के साथ की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके बेटे अरहान काफी छोटे नजर आ रहे हैं जिसे देखकर पता चलता है कि ये तस्वीर काफी साल पुरानी है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में मलाइका ने लिखा, 'थ्रोबैक एक ऐसे समय में जहां जीवन सामान्य महसूस होता था आज की तुलना में प्रतिबंधित नहीं था। (खाना, घूमता, हग्स, किस, काम, दोस्त, परिवार)। जिंदगी को फॉर ग्रांटेड मत लो। सकारात्मक रहो और अपने चेहरे की मुस्कुराहट को मत मिटने दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका की इस तस्वीर को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वो हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। इन दिनों वो अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि मलाइका इन दिनों लॉकडाउन पीरियड को कापी एंज्वॉय कर रही हैं। वो अपना अधिकतर समय आजकल कुकिंग में बिता रही हैं। मलाइका के कुकिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हालांकि कुकिंग के साथ ही मलाइका अपनी सेहत का भी भरपूर ख्याल रखती हैं। वो अक्सर योगा करते हुए भी अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।