{"_id":"5eae8dc88ebc3e908855644b","slug":"rishi-kapoor-daughter-riddhima-kapoor-sahni-shares-heartfelt-post-for-her-father-rishi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिद्धिमा कपूर ने साझा की पिता संग खूबसूरत यादें, ऋषि कपूर के निधन से टूट गईं हैं उनकी लाडली बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिद्धिमा कपूर ने साझा की पिता संग खूबसूरत यादें, ऋषि कपूर के निधन से टूट गईं हैं उनकी लाडली बेटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 03 May 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिद्धिमा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान समेत इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
2 of 5
रिद्धिमा कपूर
ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता को बहुत याद कर रही हैं। वह अपने सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर संग तस्वीरें साझा करती रहती हैं। रिद्धिमा कपूर ने कुछ घंटे पहले अपने पिता संग सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है- मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा।
3 of 5
Riddhima Kapoor
- फोटो : Social Media
इससे पहले नीतू कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- End of our story यानी हमारी कहानी का अंत। नीतू का यह मैसेज काफी भावुक कर देने वाला था। ऋषि कपूर के यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neetu kapoor, ranbir kapoor
- फोटो : social media
ऋषि कपूर के निधन के चौथे दिन प्रेयर मीट रखी गई। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। जिसमें नीतू कपूर के साथ रणबीर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों के बीच में ऋषि कपूर की तस्वीर रखी हुई है। रिद्धिमा ऋषि कपूर के निधन के दिन दिल्ली में थीं। इसलिए वह अपने पिता के अंतिम दर्शन वीडियो कॉलिंग के जरिए ही कर पाईं। अब वह मुंबई आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में 1 मई को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे। अंतिम संस्कार के दौरान नीतू कपूर, रणबीर कपूर के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैफ अली खान, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।