दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली। उनकी बेटी रिद्धिमा पिता की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाई थीं। वो उस वक्त दिल्ली में थीं। रिद्धिमा के मुंबई पहुंचते ही ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा रखी गई।
ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा से तस्वीर आई सामने, मां नीतू के साथ दिखे रणबीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रार्थना सभा के दौरान की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रणबीर कपूर और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। दोनों ऋषि कपूर की फूलों चढ़ी तस्वीर के साथ बैठे हैं। नीतू कपूर ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ है वहीं रणबीर ने नारंगी रंग के कुर्ते के साथ पगड़ी पहन रखी है। प्रार्थना सभा का आयोजन बांद्रा के पाली हिल स्थित उनके घर पर हुआ।
प्रार्थना सभा से पहले बीती रात रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई सड़क के रास्ते पहुंचीं। दिल्ली प्रशासन द्वारा रिद्धिमा को विशेष अनुमति मिली। वो एक मई की सुबह दिल्ली से रवाना हुई थीं जिसके बाद शनिवार देर रात मुंबई पहुंचीं। रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी भी थीं।
ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा था, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपसे दोबारा मिलूंगी पापा।'
ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। न्यूयॉर्क से इलाज कराने के बाद वो मुंबई लौट आए थे। उनकी तबीयत में सुधार था। यही वजह थी कि उन्होंने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पर चर्चा भी की थी। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान सहित बॉलीवुड के सभी सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया।
लॉकडाउन में सैफ अली खान बने बेटे तैमूर के 'हेयरस्टाइलिस्ट', करीना कपूर खान ने तस्वीर की शेयर