सब्सक्राइब करें

रविवार को कभी काम नहीं करते थे ऋषि कपूर, नीतू ने बताया था उनकी कंजूसी के बारे में

बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Sun, 03 May 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor never worked on sunday and Neetu Kapoor revealed   about his Skimp
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। आज हम आपको नीतू कपूर और ऋषि कपूर से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं। नीतू सिंह की ऋषि कपूर से जब पहली मुलाकात हुई तो वो सिर्फ 14 साल की थीं। बाद में नीतू सिंह ने मधु जैन को दिए गए इंटरव्यू में कहा था, "उस जमाने में चिंटू की कई गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। वो फोन पर उनसे मेरी बात किया करते थे। कभी कभी मैं उनकी तरफ से उनको फोन करती थी। जब मैं 17 साल की थी तो उन्होंने पहली बार मुझे कहा कि वो मुझे 'मिस' करते हैं। मैंने कहा कि क्या बकवास कर रहे हो तो उन्होंने अपना जूता उतार कर मुझे दिखाया था कि उन्होंने अपनी उंगलियों को 'क्रॉस' नहीं कर रखा है। जब मैं 18 साल की थी तो उन्होंने मुझे एक चाभी दी थी और उसे ये कह कर मेरे गले में पहना दिया था कि ये मेरे दिल की चाबी है। (अगर आप दीवार फिल्म को गौर से देखें तो नीतू सिंह अपने गले में यही चाबी पहने दिखाई देती हैं।)"

Trending Videos
Rishi Kapoor never worked on sunday and Neetu Kapoor revealed   about his Skimp
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media

नीतू सिंह ने आगे बताया था, "एक बार ताज होटल में खाना खाने के बाद उन्होंने मुझसे पूछा था क्या तुम शादी नहीं करना चाहती? मैंने कहा था हां लेकिन किससे करूं? ऋषि ने बहुत मासूमियत से कहा था मुझसे और किससे' चिंटू को नीतू सिंह हमेशा बॉब कह कर पुकारती थीं।" नीतू सिंह ने एक बार लिखा था कि "ऋषि कपूर बहुत जलनखोर थे। मुझे पता है कि मैं किसी के बहुत नजदीक नहीं जा सकती, क्योंकि चिंटू फौरन बुरा मान जाते हैं। यहाँ तक कि मेरे बेटे रणबीर से मेरी नजदीकी को चिंटू पसंद नहीं करते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor never worked on sunday and Neetu Kapoor revealed   about his Skimp
rishi kapoor, neetu kapoor - फोटो : social media

उन्होंने आगे बताया था, ''एक जमाने में वो बहुत शराब पिया करते थे। तब वो शराब के नशे में वो सब बातें कह जाया करते थे जो उनके दिल में होती थीं। यहां तक कि वो उस लड़की तक के बारे में बता देते थे जिसमें उन दिनों उनकी रुचि हुआ करती थी। जब मैं अगले दिन उनसे उसके बारे में पूछती थी तो वो बहुत मासूमियत से पूछते थे कि तुम्हें इसके बारे में किसने बताया। ये इतनी बार हुआ कि वो शराब पीने के बाद अक्सर नर्वस हो जाते थे कि कहीं वो अपने बारे में कोई खुफिया बात मुझे न बता दें।"

Rishi Kapoor never worked on sunday and Neetu Kapoor revealed   about his Skimp
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

ऋषि कपूर ने अपने चाचा शशि कपूर की तरह कभी भी रविवार को काम नहीं किया। रविवार उनके लिए परिवार का दिन होता था। लेकिन शशि कपूर के ठीक विपरीत वो बहुत कड़क और अनुशासनप्रिय पिता थे और अपने बच्चों से बहुत कम बात करते थे। जब चिंटू छोटे थे तो उनकी भी अपने पिता के सामने आवाज नहीं निकलती थी। ऋषि के बारे में मशहूर था कि वो थोड़े कंजूस थे। उन्हें लोगों को उपहार देना पसंद नहीं था। जब उनका बेटा रणबीर 16 साल का हुआ था उसने अपनी मां से एक कार की फरमाइश की। लेकिन चिंटू ने उनसे कहा, तुम्हारी अभी कार रखने की उम्र नहीं आई है। वो अपने बच्चों को बिगाड़ना नहीं चाहते थे। जब तक वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो गए उनके बच्चों रिधिमा और रणबीर ने हमेशा इकॉनॉमी क्लास से सफर किया।

विज्ञापन
Rishi Kapoor never worked on sunday and Neetu Kapoor revealed   about his Skimp
neetu singh rishi kapoor - फोटो : file photo

नीतू सिंह ने एक बार ऋषि कपूर की कंजूसी की एक बहुत दिलचस्प किस्सा सुनाया था, "खाने में चिंटू कोई कंजूसी नहीं बरतते थे। मुझे याद है जब हम न्यूयॉर्क गए थे तो वो मुझे मंहगे से मंहगे रेस्तरां में ले जाया करते थे और एक खाने पर सैकड़ों डॉलर खर्च कर दिया करते थे। लेकिन मामूली चीजों पर खर्च करने में उनकी जान निकलती थी। एक बार न्यूयॉर्क में ही अपने अपार्टमेंट में वापस लौटते हुए मैं सुबह की चाय के लिए दूध की एक बोतल खरीदना चाहती थी। उस समय आधी रात हो चुकी थी लेकिन चिंटू सिर्फ इसलिए दूर की एक दुकान पर गए क्योंकि वहाँ दूध 30 सेंट सस्ता मिल रहा था।"

पढ़ें: 'बॉबी' से 'मुल्क' तक, इन फिल्मों में ऋषि कपूर के अभिनय ने जीता था लोगों का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed