सब्सक्राइब करें

कद घटाकर शोहरत पाने के इस फॉर्मूले की नहीं है 100% गारंटी, कमल हासन के बाद सिर्फ रितेश हुए सफल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 03 May 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh To Kamal Haasan Here Are Some Actors Who Played Dwarf Character
Dwarf Character - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा में कद में बौने कलाकारों को पर्दे पर सिर्फ दो ही परिस्थितियों में दिखाया जाता है। या तो दृश्य में कॉमेडी हो रही हो, या फिर कोई व्यक्ति हीन भावना से प्रेरित हो। इनका काम तो बहुत अच्छा होता है लेकिन काम की कमी बहुत रहती है। ऐसे कलाकारों को फिल्मों में या टीवी में हर रोज काम नहीं मिलता। ये बात अलग है कि हिंदी सिनेमा के कुछ जाने-माने कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने पर्दे पर बौने व्यक्ति का किरदार निभा कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आज हम आपको ऐसे ही उंगलियों पर गिने जा सकने वाले कलाकार और उनके किरदारों के बारे में बताते हैं।

Trending Videos
Riteish Deshmukh To Kamal Haasan Here Are Some Actors Who Played Dwarf Character
marjaavaan - फोटो : social media

कलाकार : रितेश देशमुख
फिल्म : मरजावां (2019)

सबसे पहले हम बात करेंगे पिछले साल के अंत में रिलीज हुई फिल्म 'मरजावां' के बारे में। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने एक बौने विष्णु शेट्टी का किरदार निभाया है। विष्णु शेट्टी की लंबाई मात्र तीन फुट ही है। इस फिल्म में वह अपनी लंबाई के ऊपर कई दमदार संवाद भी बोलते हैं। उनमें से एक है, 'पता है, कमीनेपन की हाइट क्या है? तीन फुट!' उन्होंने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। यहां इस किरदार की चुनौती और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब विलेन ही मात्र तीन फुट का हो। फिल्म में भी दूर दूर तक यह बौना विलेन ही आकर्षण का केंद्र लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh To Kamal Haasan Here Are Some Actors Who Played Dwarf Character
zero - फोटो : instagram

कलाकर : शाहरुख खान
फिल्म : जीरो (2018)

वर्ष 2018 में आई हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' तो शाहरुख के लिए एक सबक जैसी ही रही। उस फिल्म के बाद आज तक उन्होंने किसी भी नई फिल्म को सिर्फ अपने भरोसे पर साइन नहीं किया। अब यह कहना बहुत मुश्किल है कि शाहरुख साहस जुटाकर कब फिर से एक पूरी फिल्म करेंगे? खैर, हमें तो उनके किरदार पर बात करनी है जोकि इस फिल्म में एक बौना बौआ सिंह का है। बौआ का कद तो बहुत छोटा है लेकिन उसकी ख्वाहिशें बहुत बड़ी हैं। शाहरुख का यह अब तक का अनोखा प्रयोग था जोकि असफल रहा।

Riteish Deshmukh To Kamal Haasan Here Are Some Actors Who Played Dwarf Character
जानेमन - फोटो : सोशल मीडिया

कलाकार : अनुपम खेर
फिल्म : जानेमन (2006)

शानदार अभिनेता अनुपम खेर को ज्यादातर कॉमेडी के लिए याद किया जाता है। लेकिन, इसमें भी कोई शक नहीं है कि उन्होंने गंभीर किरदार और विलेन के किरदार भी बहुत प्रभावी ढंग से किए हैं। ये ऐसे कलाकार हैं कि इन्हें पर्दे पर जिस किरदार में देखा जाता है, लोगों को उनका वही किरदार याद रहता है। अनुपम खेर ने तमाम किरदारों के बीच 2006 में आई फिल्म 'जानेमन' में एक बौने बोनी कपूर का किरदार भी निभा रखा है। इस फिल्म में बोनी एक वकील है जिसे देखकर गंभीरता कम और हंसी ज्यादा छूटती है।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh To Kamal Haasan Here Are Some Actors Who Played Dwarf Character
आशिक - फोटो : सोशल मीडिया

कलाकार : जॉनी लीवर
फिल्म : आशिक (2001)

कॉमेडी कलाकार जॉनी लीवर की हाजिर जवाबी के तो लोग आज भी दीवाने हैं। जॉनी ने गंभीर किरदार तो किए हैं लेकिन कॉमेडी की छवि बन जाने की वजह से कभी उन्हें दूसरे किरदारों में ज्यादा गंभीरता से लिया नहीं गया। उन्होंने वर्ष 2001 में आई फिल्म 'आशिक' में एक बौने का किरदार निभाया है। उस बौने का नाम फिएन्से है जो सिर्फ अपनी शादी करने की योजना ही बनाता रहता है। इस फिल्म में बॉबी देओल और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed