सब्सक्राइब करें

तस्वीर को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका ने दिया करारा जवाब, बोलीं- 'मुझे बक्श दें'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 10 Apr 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora slams trollers shows happiness in bikini picture
मलाइका

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना आम बात हो गई है। इन दिनों ट्रोलर्स मलाइका अरोड़ा की फोटोज पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। अपने डिफरेंट फैशन स्टाइल के लिए मशहूर मलाइका इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। पिछले दिनों मालदीव्स वेकेशन में बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर करने पर मलाइका को खूब ट्रोल किया गया था।

Malaika Arora slams trollers shows happiness in bikini picture
मलाइका

लेकिन मलाइका भी इन ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए सोशल मीडिया पर और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बिकिनी फोटो के लिए ट्रोल हुईं मलाइका ने एक बार फिर वैसी ही फोटो पोस्ट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। मलाइका अरोड़ा की ये नई बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Being happy is a choice .n I choose to be happy ..... also I think happiness looks good on me 🙃...... so keep ur opinions n ur negativity to urself n spare me ur crap #notinterested#toobusybeinghappy#notimefornegativity #tuesdaythoughts#43nhappy

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

Malaika Arora slams trollers shows happiness in bikini picture
मलाइका

मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- खुश रहना एक चॉइस है और मैंने खुश रहना चुना है, मुझे ये भी लगता है कि खुशी मुझ पर अच्छी लगती है, इसलिए अपनी राय और नकारात्मकता अपने पास रखें और इससे मुझे बक्श दें। इसके साथ ही उन्होंने इस कैप्शन के हैशटैग्स में 43 और खुश, नकारात्मकता के लिए वक्त नहीं जैसी बातें लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora slams trollers shows happiness in bikini picture
मलाइका

बता दें मलाइका आजकल अपने पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में ट्रोल हो रही हैं। कभी वह अपनी बोल्ड फोटो को लेकर तो कभी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशीप को लेकर फैंस के नजरों में बनी रहती हैं। हालांकि ट्रोलर्स ने इस फोटो पर भी मलाइका को ट्रोल कर दिया। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो अर्जुन के पिता बोनी कपूर को भी टैग किया।

विज्ञापन
Malaika Arora slams trollers shows happiness in bikini picture
मलाइका अरोड़ा

बता दें  मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगा। हालांकि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने कहा है कि ये सच नहीं है। बता दें 45 साल की मलाइका दो साल पहले मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed