फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति में क्या-क्या पैंतरे आजमा रहे हैं सितारे, एक की रैली में जमकर हंगामा

Wed, 10 Apr 2019 11:36 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 10 Apr 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar Hema Malini Dinesh Lal Yadav campaigning different style in Lok Sabha Election 2019
Hema, Urmila, Dinesh - फोटो : file photo

लोकसभा चुनाव 2019 के मैदान में इस बार कई सितारे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुछ ने राजनीति सफर की इस साल से शुरुआत की तो कुछ कई साल से राजनीति में सक्रिय है। खास बात यह है कि सभी चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। कोई खेतों में गेहूं की फसल काटने पहुंचा तो कोई ऑटो रिक्शा की सवारी कर लोगों को अपने खेमे में करने की कोशिश करता दिखा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार चुनाव में सेलिब्रिटी किन तरीकों को अपनाकर जनता को अपनी तरफ करने में जुटे हैं। 

Urmila Matondkar Hema Malini Dinesh Lal Yadav campaigning different style in Lok Sabha Election 2019
urmila matondkar - फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर 
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया है। उनका भाजपा के गोपाल शेट्टी से मुकाबला है। उर्मिला चुनाव में बयानों से लेकर अपने लुक और तरीकों की वजह से भी चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले वह ऑटो की सवारी करती हुई नजर आईं। वहीं गुड़ी पड़वा के दिन महाराष्ट्रियन लुक में दिखीं। सड़कों पर ढोल नगाड़ों के बीच डांस किया और वोट अपील भी की।
Urmila Matondkar Hema Malini Dinesh Lal Yadav campaigning different style in Lok Sabha Election 2019
urmila matondkar - फोटो : twitter
इस बीच उर्मिला ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। उर्मिला ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था- 'बॉलीवुड में काम करने पर मुझे खुद पर गर्व है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से होने के चलते मुझे ट्रोल किया गया। वे सोचते हैं कि मैं बॉलीवुड से हूं, मेरे पास दिमाग नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar Hema Malini Dinesh Lal Yadav campaigning different style in Lok Sabha Election 2019
चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी - फोटो : twitter

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने साल 2014 में पहली बार मथुरा सीट से खड़ी हुई थीं और जीत दर्ज की थी। हेमा मालिनी फिर से चुनाव मैदान में उतरी हैं। इस बार भी हेमा मालिनी मथुरा सीट से मैदान में उतरी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी मथुरा के गांव देवसेरस पहुंचीं। गांव पहुंचते ही हेमा ने गेहूं के खेत में गेहूं काटे और फिर गट्ठर को उठा लिया। हेमा यही नहीं रुकीं। जनता को लुभाने के लिए हेमा मालिनी एक दिन आलू के खेत में भी जा पहुंचीं। ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहीं।

विज्ञापन
Urmila Matondkar Hema Malini Dinesh Lal Yadav campaigning different style in Lok Sabha Election 2019
dinesh lal yadav - फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ
भाजपा के टिकट पर आजमगढ़ से भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' चुनाव मैदान में उतरे हैं। निरहुआ की एक रैैली में जमकर हंगामा भी हुआ। दरअसल, जब  निरहुआ का काफिला रैली करते हुए आजमगढ़ के उमरी पट्टी गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने काफिले को रोकने की कोशिश की। यह देख कर पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद ग्रामीण 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'निरहुआ तुम वापस जाओ' के नारे लगाने लगे। उधर, यह देख कर काफिले में शामिल भाजपा के समर्थकों ने ग्रामीणों को अपशब्द कहा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और 'निरहुआ' के काफिले पर पथराव किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed