26 जून 1985 को मुंबई में जन्में अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन को बॉलीवुड के तमाम अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दीं। लेकिन सभी की नजरें अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की बधाई पर टिकी थीं। बता दें, फैंस का वो इंतजार अब खत्म हो चुका है। मलाइका ने अर्जुन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने अर्जुन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शुभकामनाएं: अर्जुन कपूर संग रोमांटिक तस्वीर साझा कर मलाइका ने किया बर्थडे विश, एक्टर को बताया अपना 'सनशाइन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और तमाम फैंस भी उनकी तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे।
तस्वीर में आप देख सकेंगे कि मलाइका अर्जुन के सीने से लगी हुई हैं और साथ ही बैकग्राउंड की खूबसूरती भी देखते ही बन रही है। इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखती हैं, ' हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन'। बता दें, दोनों की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और दोनों को ऐसे ही हमेशा साथ बने रहने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
View this post on Instagram
मलाइका और अर्जुन के फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि शादी की बात पर दोनों अब तक खामोश ही रहते हैं। काफी समय पहले यह अफवाह भी सामने आई थी कि दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन कोरोनावायरस के चलते ऐसा नहीं हुआ। फैंस को इंतजार है कि अब दोनों साल 2021 में शादी के बंधन में बंधते हैं या नहीं। दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं।
बता दें फिल्मों में आने से पहले अर्जुन सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे। अचानक दो साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप की क्या वजह थी ये आज तक पता नहीं चला। वहीं मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद से उनका और अर्जुन का नाम एक साथ जोड़ा जाता है। मलाइका और अर्जुन की उम्र में लगभग 11 साल का अंतर है। अर्जुन आज 36 साल के हुए हैं और मलाइका 47 वर्ष की हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों लॉकडान के समय भी एक-दूसरे के साथ रह रहे थे।