फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं मलाइका, पहली बार अर्जुन कपूर से रिश्ते पर खुलकर की बात

Sun, 30 Jun 2019 02:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 30 Jun 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
malaika arora talks about age difference with beau arjun kapoor
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वो अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। मुंबई से रवाना होते वक्त दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। न्यूयॉर्क पहुंचते ही मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की। ऐसा पहली बार है जब मलाइका ने इस तरह खुलकर रिश्ते को कबूला है। अब उन्होंने पहली बार अपने रिलेशनशिप पर लंबी बात की है।

malaika arora talks about age difference with beau arjun kapoor
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : social media

तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'  

malaika arora talks about age difference with beau arjun kapoor
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media

मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora talks about age difference with beau arjun kapoor
Malaika Arjun - फोटो : file photo

मलाइका आगे कहती हैं कि 'दुर्भाग्य है कि हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं जो समय के साथ बदलना नहीं चाहता। अगर ज्यादा उम्र का लड़का छोटी लड़की से रोमांस करे तो सबकुछ ठीक है लेकिन अगर लड़की की उम्र ज्यादा हो तो लड़के की कम उम्र होते ही ट्रोल किया जाने लगता है। ऐसी लड़कियों को डेस्परेट (बेकरार) और बूढ़ी कहा जाता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं उन्हें मैं एक ही बात कहना चाहती हूं- भाड़ में जाओ।'

विज्ञापन
malaika arora talks about age difference with beau arjun kapoor
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter

बेटे अरहान खान और अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते पर मलाइका ने कहा कि 'मुझे लगता है कि स्थितियों को ईमानदारी से लेना चाहिए। आपके जो करीबी हैं उन्हें ये अहसास दिलाना चाहिए कि आपकी लाइफ में क्या चल रहा है। साथ ही उन्हें यह समझने के लिए समय दें। हमने इस बारे में बात की थी और मुझे खुशी की इस रिश्ते से हर कोई खुश है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed