{"_id":"5ca32ea4bdec22140559b8b6","slug":"malaika-arora-trolled-after-shares-cycling-video-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाती मलाइका ने दी फैंस को नसीहत, भड़के यूजर्स बोले- 'मुंबई में तो तुम गाड़ी में घूमती हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साइकिल चलाती मलाइका ने दी फैंस को नसीहत, भड़के यूजर्स बोले- 'मुंबई में तो तुम गाड़ी में घूमती हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 02 Apr 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगा। हालांकि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने कहा है कि ये सच नहीं है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा मालदीव्स से वेकेशन मना कर लौटी हैं।
Trending Videos
2 of 6
malaika arora
मलाइका ने इस वेकेशन की कुछ फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। लेकिन एक वीडियो के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल वीडियो में मलाइका साइकिल चलाती हुई दिख रही हैं।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
malaika arora
- फोटो : social media
वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- प्रकृति मूल्यवान है इसकी रक्षा करिए। मैंने अपने हिस्से का काम कर दिया है। मलाइका के ऐसा लिखने के बाद से ही यूजर्स भड़क गए और उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।
4 of 6
malaika arora
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 5-10 मिनट साइकिल चलाने से क्या होगा, मुंबई में तो आपको कार में ही चलना है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-'अगर प्रकृति का इतना ख्याल है तो मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाएं वहां कार में घूमने की क्या जरूरत है'
विज्ञापन
5 of 6
malaika arora
- फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने लिखा- ये स्लो मोशन वीडियो क्या अर्जुन बना रहा है। एक ने लिखा- मलाइका तुम अपने ड्रेसिंग सेंस से क्रांति ला रही हो। अब तक ऐसी ड्रेस में किसी ने साइकिल नहीं चलाई होगी। एक यूजर ने लिखा- मैडम आप दिन-ब-दिन और बूढ़ी होती जा रही हो...इस तरह के कपड़े मत पहना करो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।